{"_id":"579cee734f1c1bab0b21e3bd","slug":"the-demonstration-against-power-cuts","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती के खिलाफ किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Sat, 30 Jul 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेनीगंज। बिजली कटौती से परेशान कसबे और आसपास गांवों के करीब एक हजार लोगों ने शनिवार को जुलूस निकालकर सब स्टेशन का घेराव किया। बिजली कटौती बंद करने सहित कई मांगों का ज्ञापन जेई को सौंपा।
विज्ञापन
बेनीगंज नगर और आसपास के गांवों के करीब 1000 लोग शनिवार को व्यापारी उमेश श्रीवास्तव के यहां इकट्ठा हुए। यहां से जुलूस के रूप में बिजली कटौती बंद करो, शेड्यूल के अनुसार आपूर्ति करो नारे लगाते हुए सबस्टेशन पहुंचे। प्रदर्शकारियों ने सब स्टेशन का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। करीब दो घंटे तक बिजली विभाग का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। इससे प्रदर्शनकारियों का गुस्सा बढ़ गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था।
विज्ञापन
हालत गंभीर होते देख कोतवाली प्रभारी नागेश मिश्रा ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। इस पर जूनियर इंजीनियर सबस्टेशन पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लिया। ज्ञापन में निर्धारित शेड्यूल में बिजली आपूर्ति, संग स्टेशन पर कर्मचारियों की 24 घंटे मौजूदगी, जर्जर तार बदलने, पुरानी मशीनों में बदलाव, बेनीगंज फीडर अलग करने सहित कई मांगें की गई हैं। एक महीने में मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
आज भी जमा होगा बिजली बिल
संडीला। उपखंड अधिकारी विद्युत हर्षित श्रीवास्तव ने बताया है कि पावर हाउस में बिजली का बिल जमा करने के लिए काउंटर रविवार को भी खुला रहेगा। उपभोक्ता जुलाई का बिल रविवार को जमा कर सकते हैं। बताया कि बिलिंग कक्ष में बिल जमा करने के लिए दूसरा काउंटर भी चालू कर दिया गया है। यदि किसी उपभोक्ता को किसी तरह की समस्या आए तो उनसे सीधे संपर्क कर सकता है।