फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The demands of the teachers mood , perception

मांगों को लेकर टीचरों का पारा चढ़ा, धरना

Tue, 17 Feb 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 17 Feb 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
The demands of the teachers mood , perception

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ का अनवरत चलने वाला

विज्ञापन
धरना प्रदर्शन प्रथम दिन ही जिला बेसिक शिक्षाधिकारी और वित्त एवं लेखाधिकारी के आश्वासन पर समाप्त हो गया। शिक्षक संघ ने मांगों को अधिकारियों के द्वारा पूरा किए जाने पर धरना स्थगित करने की घोषणा की।

मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने सोमवार को टीचरों की मांगों को लेकर बीएसए कार्यालय में धरना प्रदर्शन शुरू किया था। इस दौरान धरने को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष शिवशंकर पांडेय ने टीचरों की समस्याओं को जिक्र किया।
उन्होंने कहा कि टीचरों के देयकों व वेतन का अविलंब भुगतान किया जाए। इस मौके पर उन्होंने कोथावां बीईओ को
चेतावनी दी कि वह अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं। उन्होंने टीचरों की मांगों के संबंध में मांगपत्र भी पढ़कर सुनाया। धरने पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी डा. बृजेश मिश्र और वित्त एवं लेखाधिकारी संतोष मौर्या पहुंचे।

इस दौरान वित्त एवं लेखाधिकारी मौर्या ने बताया कि टीचरों को 17,140 और 18,150 का लाभ इसी माह से देने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि अंशदायी पेंशन के लिए बीईओ को पत्र लिखा जा चुका है।

इसके अलावा बीएसए डा. बृजेश मिश्र ने 28 फरवरी तक टीचरों की पदोन्नति आदेश की पुष्टि के साथ वैरीएशन देकर पदोन्नति का वेतन देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर केवी अवस्थी, करुणेंद्र प्रताप सिंह, महेंद्र पाल सिंह, हरिशंकर पांडेय, बृजेश अवस्थी, गजेंद्र प्रताप सिंह, अंर्तयामी बाजपेई सहित कई टीचर मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed