फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The dead body of the laborer was found hanging from the noose

Hardoi News: गमछे के फंदे से लटकता मिला मजदूर का शव

Thu, 17 Aug 2023 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
The dead body of the laborer was found hanging from the noose
टड़ियावां। थाना क्षेत्र के बरियाताला मजरा मुरादपुर में अधेड़ का शव गमछे के फंदे से लटकता मिला। जेल में बंद बेटे की जमानत न हो पाने के कारण वह अवसाद में था। मृतक के पुत्र ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया, लेकिन इसे लेकर कोई तहरीर नहीं दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम में फंदा लगाकर खुदकुशी किए जाने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


बरियाताला निवासी विश्राम (50) मजदूरी करता था। गुरुवार की सुबह वह शौच जाने के लिए घर से निकला था। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने उसका शव खेत में जामुन के पेड़ पर फंदे से लटकता देखा। जानकारी पर परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक के परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर आरोप लगाया है। उधर दूसरी ओर घटना की प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला है कि विश्राम का पुत्र अक्षत और गांव का ही लवकुश हत्या के एक मामले में जेल में बंद है। विश्राम अपने पुत्र की जमानत कराने की कोशिश में लगा था, लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक विश्राम बुधवार को भी बेटे से मिलने के लिए गया था। इसके बाद से ही वह अवसाद में था। प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट में खुदकुशी किए जाने की पुष्टि हुई है। पुराने मामले में रंजिश के चलते परिजन आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed