फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The dead body of a married woman was found hanging from a sari noose

Hardoi News: साड़ी के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Fri, 22 Aug 2025 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 22 Aug 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
The dead body of a married woman was found hanging from a sari noose
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के तरौली गांव निवासी राम सिंह ने अपनी पुत्री पुष्पा देवी (23) की शादी 2019 में कोतवाली क्षेत्र के बिंधौरी गांव निवासी जवाहर लाल से की थी। राम सिंह की बड़ी पुत्री दीपा पत्नी रिंकू भी बिंधौरी गांव में रहती है। जवाहर लाल ने बताया कि उसकी नौ माह की एक पुत्री है। शुकव्रार की दोपहर वह दीपा के यहां गया था। इस दौरान पुष्पा ने कमरे में साड़ी से फंदा लगा लिया। जब वह वापस आया तो पुष्पा का शव लटकता देखा। उसकी पुत्री चारपाई पर लेटी रो रही थी। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस के साथ प्रभारी तहसीलदार यशवंत सिंह पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने नमूने जुटाए। मृतका के पिता ने बताया कि शादी के बाद पति-पत्नी में घरेलू बातों को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद से पुत्री मायके में ही रह रही थी। कोतवाल अरविंद राय ने बताया कि शव का पंचनाम भरा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed