फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The dead body of a farmer who had gone fishing was found floating in the river.

Hardoi News: मछली पकड़ने गए किसान का शव नदी में उतराता मिला

Sat, 07 Oct 2023 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
The dead body of a farmer who had gone fishing was found floating in the river.
हरदाेई। मझिला थाना क्षेत्र अंतर्गत मछली पकड़ने गया अधेड़ पैर फिसलने से सुनौरा गांव के पास से निकली सुखेता नदी में गिर गया। शनिवार सुबह उसका शव न दी में उतराता मिला। पोस्टमार्टम में पानी में डूबने के कारण मौत हाेने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

सुनौरा निवासी सुरेश (55) खेती करता था। शुक्रवार शाम लगभग साढ़े छह बजे वह मछली पकड़ने के लिए गांव के पास से निकली सुखेता नदी के किनारे गया था। देर रात तक वापस घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह फिर से परिजन सुरेश को खोजने सुखेता नदी के किनारे पहुंचे, तो उसका शव नदी में उतराता मिला। शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश सिंह और थानाध्यक्ष सुब्रत नारायण ने घटनास्थल का जायजा लेकर परिजनों व ग्रामीणों से घटना को लेकर जानकारी ली। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में पानी में डूबने के कारण मौत होने की पुष्टि हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों की फौती सूचना के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। फिलहाल परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed