फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The daughter of the district was awarded the Governor

राज्यपाल से सम्मानित हुई जिले की बिटिया

Thu, 05 Mar 2020 09:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
The daughter of the district was awarded the Governor
फोटो-16-लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया लॉ विश्वविद्यालय के ऑडोटोरियम में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार म? - फोटो : HARDOI
बाल विवाह की कुप्रथा के खिलाफ 11 वर्ष की उम्र से जंग लड़ने वाली छात्रा को लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया लॉ विश्वविद्यालय के ऑडीटोरियम में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार में राज्यपाल आनंदी बेन ने सम्मानित किया। वह मीना प्रेरक पुरस्कार से पुरस्कृत हुई।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय सुमेरगंज, विकास खंड मल्लावां की कक्षा चार की छात्रा ज्योति देवी ने मीना मंच बालिका शिक्षा के तहत उत्कृष्ट कार्य करके विद्यालय, ब्लॉक व जनपद का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

सूबे के मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकता वाली बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन एवं उनमें गुणवत्ता संवर्धन करने के लिए परिषदीय विद्यालयों में मीना मंच के तहत विभिन्न शैक्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन प्रत्येक शनिवार को कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली छात्रा ज्योति देवी विलक्षण प्रतिभा की धनी है। छात्रा के पिता छोटेलाल और माता लक्ष्मी किसी तनाव के चलते एक दूसरे से अलग हो गए थे। कुछ समय बाद दोनों ने अलग-अलग शादी कर ली।
छात्रा अपने नाना बालकराम निवासी ग्राम सुमेरगंज में रहकर पढ़ाई कर रही है। छात्रा के परिजन उसकी कम उम्र में शादी करना चाहते थे, मगर उसने शादी से मना किया फिर मीना मंच के जरिए भी दूसरों में बाल विवाह के प्रति जागरुकता फैलाई।

छात्रा के व्यक्तित्व से प्रभावित होकर कई बालिकाओं ने जीवन मूल्यों की शिक्षा पाई है। जिससे छात्राओं की उपस्थिति में भी काफी हद तक वृद्धि हुई है।
लखनऊ में पुरस्कार के दौरान इसके साथ सुगमकर्ता अंजना गौतम , जिला समन्वयक बालिका शिक्षा आशा वर्मा, राज्य संदर्भदाता अभिषेक गुप्ता, अकादमिक रिसोर्स पर्सन विवेक गुप्ता व अभिषेक तिवारी मौजूद रहे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव, एमआईएस इंचार्ज शैलेंद्र झा ने भी हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed