{"_id":"ffb99b6b1ea93cda23f08d5a93a1782d","slug":"the-cousin-was-kidnapped-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसेरे भाई ने किया था छात्र का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसेरे भाई ने किया था छात्र का अपहरण
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sat, 06 Feb 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहात कोतवाली क्षेत्र से अपहृत छात्र को पुलिस टीम ने 20 घंटे बाद सकुशल तलाश लिया। पुलिस ने घटना में शामिल छात्र के मौसेरे भाई सहित दो अपहरण कर्ताओं को दबोच लिया। आई जोन ने पुलिस टीम को 15 हजार और पुलिस अधीक्षक ने पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के प्रगति नगर निवासी सुरेश पाल जनपद बदायूं के थाना मुजरिया में आरक्षी के पद पर तैनात हैं। परिवार प्रगति नगर में रह रहा है। सुरेश का पुत्र मनीष (21) जनपद शाहजहांपुर के खुशरो डिग्री कालेज कटरा मीर नगर से बीएससी की पढ़ाई कर रहा है। बुधवार की शाम को करीब छह बजे घर से टहलने निकला था। मगर वापस नहीं आया। मनीष के नंबर से उसके पिता के पास एक व्यक्ति की ओर से फोन किया गया। इसमें 30 लाख रुपये लेकर बरेली जंक्शन स्टेशन पर बुलाया गया। सुरेश पाल ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर उनको पुत्र के अपहरण की जानकारी दी। इस पर पुलि बेटे के अपहरण की जानकारी दी।
इस पर टीम सक्रिय हुई अपहरणकर्ताओं को धर दबोचा। पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस टीम ने सर्विलांस टीम की मदद से मोबाइल की लोकेशन तलाशी। इसके बाद शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गिगियानी के पास बनी एक कोठरी में छापा मारा। वहां से बच्चों को खोज निकाला। यहां से उपेंद्र और गिगियानी निवासी विमल को धर दबोचा। अपहरणकर्ता उपेंद्र छात्र मनीष का मौसेरा भाई है। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। दोनों अपहरणकर्ताओं ने 30 लाख की लालच में अपहरण किया था।