फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The condition of six dilapidated roads of Pali town will change.

Hardoi News: पाली कस्बे के छह जर्जर मार्गाें की बदलेगी दशा

Fri, 19 Jan 2024 01:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 19 Jan 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
The condition of six dilapidated roads of Pali town will change.
पाली। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक गुरुवार को सभागार में हुई। बैठक में निकाय क्षेत्र की टूटी और जर्जर हो चुके छह मार्गाें के नवनिर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया। इनमें दो मार्ग हॉटमिक्स प्लांट से बनवाए जाएंगे।
विज्ञापन

सभागार में आयोजित बैठक में वरिष्ठ लिपिक राकेश दीक्षित ने दिसंबर के आय व्यय की जानकारी दी। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष रिजवान खां ने ईओ जेपी यादव की मौजूदगी में दुर्दशाग्रस्त मार्गाें के नवनिर्माण का प्रस्ताव रखा। राज्य वित्त के बजट से उक्त कार्य कराए जाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। मोहल्ला बेनीगंज में बपुआ पंडित के मकान के सामने स्थित शिव मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण भी नगर पंचायत से कराए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत निकाय क्षेत्र में नए जुड़े इलाकों के विकास की योजना तैयार करने के लिए अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को अधिकृत किया गया है। बैठक में श्यामजी अग्निहोत्री, गणेश, कपिल, अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



इन मार्गाें के नवनिर्माण का प्रस्ताव हुआ पास
- मोहल्ला आबिदनगर में छप्पा की चक्की से पाली थाने के गेट तक
- मोहल्ला बाजार में पंतवारी देवी मंदिर के पास से नगर पंचायत के गेट तक
- मोहल्ला सुलह सराय बेनीगंज में अमित शुक्ला के मकान से विनोद पाठक के स्कूल तक
- मोहल्ला पटियानींम में गंगा विष्णु के मकान से संजय अग्निहोत्री कके मकान तक
- मोहल्ला सरॉय सैफ में दीपक गुप्ता के मकान से संतोष के मकान तक
- मोहल्ला आबिद नगर में इलियास के मकान से गफूर हसन के मकान तक

-फोटो 54 : समाजसेवी दिनेश कौशिक को ध्वजा यात्रा का निमंत्रण देते समिति सदस्य।

-फोटो 54 : समाजसेवी दिनेश कौशिक को ध्वजा यात्रा का निमंत्रण देते समिति सदस्य।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed