{"_id":"6500a059cda89dd2f10465c6","slug":"the-communication-road-cut-off-by-the-flood-waters-of-river-ganga-was-repaired-hardoi-news-c-12-1-knp1080-402280-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: गंगा नदी के बाढ़ के पानी से कटे संपर्क मार्ग को दुरूस्त कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: गंगा नदी के बाढ़ के पानी से कटे संपर्क मार्ग को दुरूस्त कराया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
माधौगंज। गंगा नदी की बाढ़ के पानी से नई बस्ती-सुआपुर गांव के कटे संपर्क मार्ग को जोड़ने के लिए स्कूल प्रबंधक ने सीमेंट के ह्यूम पाइप डालकर दुरूस्त कराया। इससे छात्रों के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों को सहूलियत होगी।गंगा नदी में आई बाढ़ के कारण नई बस्ती से सुआपुर व इंदलापुर गांव को जाने वाला मार्ग कट गया था। इससे इन गांवों के साथ ही अन्य गांवों के लोग वाहन आदि न न तो आ पा रहे थे और न ही जा पा रहे थे। स्कूल के बच्चों को भी आने जाने के लिए काफी परेशानी होती थी।
कीचड़ से निकलना पड़ता था। समस्या से निजात दिलाने के लिए महात्मा मंगू लाल इंटर काॅलेज के प्रबंधक कुलदीप कुमार ने निजी स्रोतों से सीमेंट के ह्यूम पाइप खरीदकर मार्ग पर डलवा दिए। इससे मार्ग आवागमन के लिए तैयार हो गया। ग्रामीण आसाराम, मलिखान, सुभाष, रामसच्चे, मंसाराम, नसीम, दिनेश कुमार, यूनुस, दिलावर, सुधीर कुमार, विनोद कुमार, अरविंद कुमार, कुंवर पाल व विजय बहादुर आदि लोगों ने मार्ग दुरूस्त होने आवागमन सुगम हो जाने की बात कही है। फत्तेपुर चौंगवां, गौरा, मुड़िया खेड़ा, काल्हामऊ व बिहार आदि आधा दर्जन गांवों को जाने का यह एक रास्ता है।