{"_id":"5ebea9888ebc3e905f48211a","slug":"the-committee-has-reached-four-thousand-families-hardoi-news-knp560272366","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार हजार परिवारों तक मदद पहुंचा चुकी है समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार हजार परिवारों तक मदद पहुंचा चुकी है समिति
विज्ञापन
लॉकडाउन में सांडी जन कल्याण समिति की ओर से शुरू की गई जरूरतमंदों की मुहिम से 1 माह के अंदर अब तक 4 हजार से ज्यादा लोग लाभांवित हो चुके हैं।
समाजसेवी पंकज त्रिवेदी की अगुवाई में निरंतर युवाओं की टीम घर घर पहुंच कर जरूरतमंदों को राशन व जरूरत की चीजें मुहैया करा रही है।
डॉ. पंकज त्रिवेदी ने बताया कि कोरोना को लेकर पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में रोज कमाने खाने वाले हजारों परिवार बेरोजगार हो गए हैं, बेरोजगारी के चलते परिवारों के आगे खाने पीने का संकट खड़ा हो गया है।
लोगों की परेशानी को कम करने के उद्देश्य से ही जन कल्याण समिति के बैनर तले 15 अप्रैल से जरूरतमंदों तक राशन व जरूरत का सामान पहुंचाने का काम शुरू किया गया।
बताया कि किट में आटा, चावल, दाल, नमक, मिर्च मसाला, सरसों का तेल, सब्जी, दूध, चाय की पत्ती, शक्कर, ब्रेड व बिस्किट आदि लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। बताया कि इसके साथ ही लोगों तक लंच पैकेट भी पहुंचाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
अब तक लगभग 4 हजारों परिवारों की मदद की जा चुकी है। आमजन का भी लगातार सहयोग मिल रहा है, जिसके चलते जरूरत की चीजों का वितरण निरंतर जारी है। डॉ. पंकज त्रिपाठी ने बताया कि लोगों तक मदद पहुंचाने में ई रिक्शा चालक संजीव कुमार निशुल्क सेवाएं दी जा रही हैं।
इसके साथ ही मिशन में रिंकू त्रिवेदी, अनुराग कुशवाहा, राधाकृष्ण, दिलीप सैनी, मुकेश गुप्ता व राजकमल सिंह आदि भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।