फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The committee formed for investigation questioned the officials responsible for the emergency ward.

Hardoi News: जांच के लिए गठित समिति ने इमरजेंसी वार्ड के जिम्मेदारों से की पूछताछ

Fri, 20 Feb 2026 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
The committee formed for investigation questioned the officials responsible for the emergency ward.
फोटो-22-बुधवार के अंक में प्रका​शित खबर।
हरदोई। मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराई गई किशोरी का शव छह घंटे बेड पर पड़े रहने का मामला तूल पकड़ गया। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर गठित की गई समिति ने शुक्रवार को इमरजेंसी वार्ड पहुंचकर मामले की जांच की। इस दौरान इमरजेंसी वार्ड के प्रभारी और वार्ड इंचार्ज के बयान भी दर्ज किए गए।
विज्ञापन

शहर के आशानगर निवासी रामगोपाल उर्फ भाेला कश्यप बीते रविवार को हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के चांऊपुर में एक तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से वापस आते समय हरपालपुर बस अड्डे पर एक किशोरी गंभीर रूप से बीमार पड़ी मिली थी। किशोरी मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रही थी और अपना नाम भी नहीं बता पा रही थी। रामगोपाल ने उसे मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया था। मंगलवार सुबह किशोरी का शव बेड पर अकड़ा मिला था। इससे पता चलता है कि लगभग छह घंटे पहले ही मौत हो चुकी थी। मतलब यह कि छह घंटे तक शव बेड पर पड़ा रहा था।
विज्ञापन

मामला मीडिया की सुर्खियों में आ गया तो डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जांच के आदेश दिए। सर्जिकल वार्ड के विभागाध्यक्ष डॉ. बीएस पोखरिया, उप प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार, दंत चिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शिवम यादव और डॉ. कंचन की समिति गठित की गई। डॉ. नरेंद्र कुमार और डॉ. बीएस पोखरिया ने इमरजेंसी वार्ड पहुंचकर इमरजेंसी वार्ड के प्रभारी डॉ. अमित आनंद और वार्ड इंचार्ज विजय लक्ष्मी से पूछताछ की। दोनों अधिकारियों ने बताया कि अभी जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed