Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The clerk was not murdered, he fell from the train while drunk

Hardoi News: लिपिक की हत्या नहीं हुई थी, नशे में ट्रेन से गिरा था

Mon, 10 Feb 2025 11:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 10 Feb 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
The clerk was not murdered, he fell from the train while drunk
फॉलोअप
विज्ञापन

फोटो-16-विकास कुमार। आर्काइव
- गोरखपुर निवासी लखनऊ में तैनात सिंचाई विभाग के वरिष्ठ लिपिक का रेलवे ट्रैक पर मिला था शव
- मृतक के भाई ने सात-आठ अज्ञात लोगों पर दर्ज कराई थी हत्या की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी


हरदोई। सिंचाई विभाग में लखनऊ में तैनात गोरखपुर निवासी वरिष्ठ सहायक का शव संदिग्ध हालात में 16 जनवरी को बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में मिलने की घटना का खुलासा पुलिस ने कर दिया है।
लखनऊ के चार बाग रेलवे स्टेशन, नई दिल्ली एसी स्पेशल एक्सप्रेस में लगे कैमरों समेत कुल 120 कैमरों के 3810 मिनट के फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वरिष्ठ सहायक की हत्या नहीं हुई थी।
विज्ञापन

शराब के नशे में ट्रेन से गिरकर या फिर कर्ज से दबे होने के कारण ट्रेन से कूदने के कारण उसकी मौत हुई थी। हालांकि घटना को लेकर मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने 26 जनवरी को बेहटा गोकुल थाने में सात-आठ अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर जनपद के बांसगांव थाना क्षेत्र के बघैला ढेबरा निवासी विकास कुमार (32) लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र में परिकल्प कॉलोनी के आवास संख्या 7/4 में रहते थे। वह लखनऊ के एनेक्सी भवन में स्थित अधिशासी अभियंता अनुसंधान एवं नियोजन खंड प्रथम के कार्यालय में वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात थे।
बीती 16 जनवरी को बेहटागोकुल थाना क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक के पास विकास का शव पड़ा मिला था। मृतक के भाई अभिषेक ने बीती 26 जनवरी को बेहटा गोकुल थाने में विकास की हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दरअसल विकास का मोबाइल ऑन करने पर पता चला था कि 15 जनवरी की रात उसने 101, 100 और यूपी 112 पर कुल आठ बार कॉल की। इसमें बताया था कि सात-आठ लोग उसका पीछा कर रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने घटना का खुलासा करने के लिए टीमें गठित की थीं। विवेचना के दौरान पता चला कि विकास ने कुछ प्राइवेट कंपनियों से लोन ले रखा था। कंपनियों की तरफ से उसे 15 जनवरी को लोन अदा करने के लिए कई मैसेज भेजे गए। इससे विकास घबराया हुआ था।
विकास ने अपने भाई अभिषेक से 15 जनवरी की शाम 6:49 बजे सौ रुपये अपने मोबाइल पर मंगवाए थे। इसमें से 85 रुपये की देशी शराब एक ठेके से खरीदी थी और ऑनलाइन पेमेंट किया था। इसके बाद वह लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचा था। यहां खड़ी नई दिल्ली एसी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुआ था। एसपी ने बताया कि लोन अदा न कर पाने और शराब के नशे में होने के कारण विकास ने खुद ही ट्रेन से छलांग लगा दी थी।


इनसेट
कुछ यूं रहा विकास का आखिरी सफर
. विकास ने अपने भाई अभिषेक से 6:49 बजे शाम को 100 रुपये मोबाइल पर मंगवाए।
. लखनऊ में ओम प्रकाश जायसवाल के देशी शराब के ठेके से 7:18 बजे 85 रुपये की शराब खरीदी
. चारबाग रेलवे स्टेशन पर 10:56:38 बजे पहुंचा।
. प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी नई दिल्ली एसी स्पेशल एक्सप्रेस में 10:56:51 बजे चढ़ा।
. ट्रेन में बैठकर 10:57:45 पर यूपी 112 को गलत सूचना दी गई।
. चारबाग के प्लेटफार्म नंबर एक पर 11:27:56 बजे से 11:31 बजे तक प्लेटफार्म पर अकेला घूमता रहा।
. नई-दिल्ली एसी स्पेशल एक्सप्रेस में 11:31:50 पर ट्रेन के अंदर गया।
. ट्रेन के एम-3 कोच के गेट नंबर 1 पर रात के 12:24:40 बजे खड़ा नजर आया।

इनसेट
बकाया वसूली टीम के दफ़्तर पहुंचने की सूचना से था घबराया
विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि एक प्राइवेट कंपनी से लिए गए लोन की अदायगी का दबाव विकास पर था। कंपनी की ओर से उसे बराबर संदेश भेजा जा रहा था। 15 जनवरी को उसे संदेश भेजा गया था कि अगर तीन बजे तक बकाया न जमा किया तो वसूली टीम कार्यालय जाकर बात करेगी। संदेश में यह भी लिखा था कि यह अंतिम चेतावनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed