फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The city magistrate explained to the farmers in the Chaupal, 22 farmers agreed to the sale deed.

Hardoi News: सिटी मजिस्ट्रेट ने चौपाल में किसानों को समझाया, 22 किसान बैनामा के लिए राजी हुए

Sun, 17 May 2026 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
The city magistrate explained to the farmers in the Chaupal, 22 farmers agreed to the sale deed.
फोटो-32-रैंगाई न्यू पीएचसी में मरीजों को देखते डॉ. विकास वाजपेयी। संवाद
सवायजपुर। फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे बनवाए जाने के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया ने तेजी पकड़ी है। यूपीडा के पक्ष में भूमि का बैनामा कराए जाने के लिए किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट एसके त्रिवेदी ने जमलापुर गांव में चौपाल लगाई। किसानों को समझाया और समाधान का भरोसा दिलाया। इस पर 22 किसान यूपीडा के पक्ष में भूमि का बैनामा किए जाने को राजी हो गए। इन किसानों से करीब दो हेक्टेयर भूमि ली जाएगी।
विज्ञापन

लिंक एक्सप्रेसवे बनवाए जाने के लिए भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट ने एसडीएम अंकित तिवारी के साथ जमलापुर गांव में चौपाल लगाई। सिटी मजिस्ट्रेट ने प्राथमिक विद्यालय में चौपाल में किसानों की बात सुनी। समस्या समाधान का भरोसा दिया। चौपाल में सरसई तिमिरपुर, कनकापुर उबरिया, मरकड़ा के किसान आए। तिमिरपुर, जमलापुर के किसानों ने नगर मजिस्ट्रेट को बताया कि प्रशासन की तरफ से अपनाई जा रही मुआवजे की नीति दोषपूर्ण है।
विज्ञापन

तिमिरपुर में सर्किल रेट 19 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर तो, सरसई मरकड़ा में 29 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर है। नगर मजिस्ट्रेट ने कहा यह शासन की महत्वाकांक्षी परियोजना है इसे निर्धारित समय में पूरा किया जाना है। कहा कि दो दिन बाद बाद प्रशासन भूमि का अधिग्रहण नियमानुसार शुरू कर देगा। इस पर 22 किसान बैनामा के लिए राजी हो गए। एसडीएम अंकित तिवारी ने बताया कि 589 किसानों से 53.0097 हेक्टेयर भूमि ली जानी हे। चौपाल में तहसीलदार विनोद कुमार, नायब तहसीलदार राजेश कुमार, राजस्व निरीक्षक राजेश शुक्ला, विजय मौर्य, प्रमोद मिश्रा, प्रधान मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed