फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The campaign to remove tempo-taxi stand got stuck between Nagar Palika and ARTO

Hardoi News: नगर पालिका और एआरटीओ के बीच फंसकर रह गया टेंपा-टैक्सी स्टैंड हटाने का अभियान

Wed, 02 Apr 2025 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 02 Apr 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
The campaign to remove tempo-taxi stand got stuck between Nagar Palika and ARTO
- एक अप्रैल से अवैध टैक्सी और टेंपो स्टैंड हटाने के लिए चलना था अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भले ही अवैध टैक्सी और टैंपो स्टैंड हटाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए हों, लेकिन हरदोई में यह अभियान नहीं चल पा रहा है। नगर पालिका और उपसंभागीय परिवहन कार्यालय के जिम्मेदार मामला एक-दूसरे पर डाल रहे हैं। यही वजह है कि टैक्सी और टेंपो स्टैंड पहले जैसे ही संचालित हो रहे हैं।
जनपद के ग्रामीण इलाकों के साथ ही शहर में भी बड़ी संख्या में टैंपो और टैक्सी स्टैंड हैं। इससे इतर ई-रिक्शा स्टैंड भी हैं। इनमें से अगर एक स्टैंड की बात छोड़ दें तो बाकी किसी भी स्टैंड के पास संचालन के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। इन स्टैंडों का संचालन भी मनमर्जी के आधार पर किया जा रहा है। वजह यही है कि अवैध रूप से संचालित
विज्ञापन


केस-1
फोटो-06- नुमाइश चौराहा पर विद्युत उपकेंद्र के पास स्थित टेंपो स्टैंड। संवाद
शहर में नुमाइश चौराहा विद्युत उपकेंद्र के पास टेंपो स्टैंड संचालित होता है। सड़क किनारे और कुछ हद तक सड़क पर ही टेंपो खड़े रहते हैं। कुर्रिया, कौंढ़ा, सकाहा और बेहटा गोकुल जाने के लिए यहां से सवारी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस- 2
फोटो-07- जिंदपीर चौराहा के पास सड़क तक खड़े टेंपो और मैजिक। संवाद

शहर में जिंदपीर चौराहा के पास भी टेंपो स्टैंड संचालित होता है। यहां से इटौली, बांधा पुलिया, कालाआम, प्रतापनगर चौराहा आदि स्थानों के लिए टेंपो समेत कई अन्य वाहन संचालित होते हैं। इसइ चौराहा पर भी इन वाहनों के कारण खूब जाम लगता है।

केस-3
फोटो-08- नघेटा रोड पर डायट के बाहर स्थित टेंपो स्टैंड। संवाद
नघेटा रोड पर डायट के पास भी टेंपो स्टैंड संचालित होता है। यहां से इटौली, टड़ियावां और गोपामऊ जाने के लिए सवारियां मिलती हैं। यहां रोड पहले से ही क्षतिग्रस्त और सकरी है। वाहन खड़े रहने से समस्या बढ़ जाती है।

जिम्मेदार एक-दूसरे पर डाल रहे जवाबदेही
- उपसंभागीय परिवहन अधिकारी संजीव कुमार सिंह कहते हैं कि मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत इन स्टैंडों पर कोई कार्रवाई नहीं बनती है। एक्ट के मुताबिक उनकी निगाह में कोई भी स्टैंड अवैध नहीं है। ऐसे स्टैंडों के खिलाफ नगर पालिका को कार्रवाई करनी है। अगर कोई सहयोग मांगा जाएगा तो जरूर देंगे।

- नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह कहते हैं कि स्टैंड संचालित करने के लिए तीन स्थान पूर्व में चिह्नित हुए थे। इनमें जीआईसी मैदान, नुमाइश मैदान और सिनेमा चौराहा शामिल थे। बाद में इस पर कोई बात आगे नहीं बढ़ पाई। व्यवस्था का प्रयास किया जा रहा है।


इनसेट
मैं कराऊंगा व्यवस्था, समन्वय से निकलेगा समाधान : डीएम
पूरे मामले पर डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि टैक्सी और ऑटो स्टैंड की समस्या का समाधान समन्वय से निकलेगा। नगर पालिका, परिवहन विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक होगी। फिलहाल यह तैयारी है कि कुछ स्थान चिह्नित कर लिए जाएं। इन स्थानों पर पार्किंग शुल्क की न्यूनतम दर लगा दी जााए। एक केयरटेकर तैनात कर दिया जाएगा। यह सभी पार्किंग/स्टैंड नो प्रॉफिट-नो लाॅस पर संचालित होंगे। जल्द ही पूरी योजना धरातल पर दिखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed