फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The bus hit the bike, the condition of two is critical

Hardoi News: तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो की हालत नाजुुक

Wed, 15 Mar 2023 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 15 Mar 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
The bus hit the bike, the condition of two is critical
फोटो 41
विज्ञापन

बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो की हालत गंभीर
- बस में फंसकर बाइक 50 मीटर तक घसीटती रही
संवाद न्यूज एजेंसी
पाली। कटरा-बिल्हौर हाईवे पर रामवीर ढाबे के सामने तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक बस में फंस गई, तो चालक उसे करीब 50 मीटर तक घसीटता चला गया। हादसे में घायल दोनों युवकों की हालत गंभीर है।
जिला फर्रुखाबाद के थाना राजेपुर के गांव तुसौरा निवासी राजू अपने साथी धन्ना के साथ बाइक से रुपापुर जा रहा था। दोनों रास्ते में एक ढाबे पर रुके और खाना खाया। इसके बाद दोनों रुपापुर की ओर निकले। दोनों ने जैसे ही बाइक मोड़ी, तो रुपापुर से फर्रुखाबाद के लिए जा रही एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं पाली पुलिस ने आनन-फानन में एंबुलेंस से दोनों घायलों को सवायजपुर सीएचसी भेजा। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि घायलों के परिजनों को सूचना दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
लोगों के शोर मचाने पर चालक ने रोकी बस
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब बाइक रोडवेज से टकराई तो वह बस के अगले हिस्से में जाकर फंस गई। बस में फंसकर बाइक सहित दोनों सवार लगभग 50 मीटर तक घसीटते चले गए। राहगीरों के शोर मचाने पर बस को चालक ने रोका, लेकिन जब तक दोनों काफी चोटिल हो चुके थे। वहीं बस का पहिया चढ़ने से बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed