{"_id":"63c4333823704965de669f38","slug":"the-bullies-ran-and-beat-three-including-the-couple-hardoi-news-knp7389977175-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दबंगों ने दंपती समेत तीन को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दबंगों ने दंपती समेत तीन को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
विज्ञापन
हरदोई। पुलिस की सख्ती दबंगों पर लगभग बेअसर साबित हो रही है। आए दिन दबंग और उनकी दबंगई के मामले प्रकाश में आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कोतवाली देहात के नयागांव सहालमपुर में सामने आया है। जहां दबंगों ने दंपती व उनके पुत्र को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पहले तो पुलिस मामले को टालती रही, लेकिन आला अफसरों के आदेश पर मामला दर्ज किया है।
नयागांव सहालमपुर की सुनीता सिंह ने बताया कि 14 जनवरी की शाम लगभग सात बजे पति पिंकू सिंह दरवाजे पर खड़े थे। इसी बीच गांव के राजू सिंह, सुल्लू सिंह, जानवी सिंह, अमर सिंह, श्यामू सिंह, शिवम सिंह व रामू सिंह आ गए। इन लोगों ने पुरानी रंजिश में गालियां देना शुरू कर दिया। इसका पति ने विरोध किया।
इस पर उन लोगों ने पति को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। यह देख वह और बेटा गोलू उन्हें बचाने लगे, तो हमलावरों ने उन्हें भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसके बाद हमलावर जान से मार डालने की धमकी देते हुए चले गए। कोतवाल गंगेश शुक्ला का कहना है कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।