फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The brother-in-law of the aunt stabbed the young man who went to complain to her

Hardoi News: उलाहना देने गए युवक की मौसी के देवर ने चाकू मार की हत्या

Sun, 07 Sep 2025 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
The brother-in-law of the aunt stabbed the young man who went to complain to her
हरदोई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के समथरी गांव में गाली-गलौज का विरोध करना युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया।
विज्ञापन

भतीजियों से गाली-गलौज करने का पता चलने पर उलाहना देने गए युवक को मौसी के देवर ने चाकू मार दी। गंभीर हालत में युवक को मेडिकल कॉलेज हरदोई लाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना रविवार देर शाम की है। चर्चा है कि पांच साल पहले भी आरोपी ने युवक पर तमंचे से फायर कर घायल कर दिया था।
समथरी निवासी अतुल सिंह (32) लुधियाना में कपड़े की फैक्टरी में काम करता था। रविवार सुबह ही वह लुधियाना से गांव आया था। उसके भाई आशुतोष सिंह के मुताबिक गांव में ही उसके ताऊ की बेटी कुंती रहती है। आशुतोष ने अपनी दो बेटियों तपस्या (7) और इशू (4) को कुंती के घर से कपड़े लाने के लिए भेजा था। दावा है कि वहां से वापस आते समय दोनों बहनों को आशुतोष की मौसी दुर्गा के देवर अमरीश ने गाली-गलौज कर दी। इसकी जानकारी बच्चियों ने घर पहुंचकर आशुतोष को दी।
विज्ञापन

इस पर अतुल, आशुतोष, उसकी पत्नी सीमा और मां रमां उलाहना देने के लिए अमरीश के घर गईं। यहां अमरीश ने विवाद के दौरान अतुल के पेट में चाकू मार दी। अतुल वहीं गिर गया तो परिजन उसे लेकर हरदोई मेडिकल कालेज पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह, सीओ हरियावां अजीत चौहान, कोतवाल छोटेलाल मौके पर पहुंचे और जांच की। सीओ हरियावां अजीत चौहान ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पांच बीघा भूमि को लेकर पहले से चल रहा विवाद
विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक अमरीश और अतुल के परिवार के बीच पांच बीघा भूमि को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। मृतक के भाई आशुतोष के मुताबिक उसकी मौसी दुर्गा का घर गांव में ही है। मौसा अशोक सिंह अपने छोटे भाई अमरीश सिंह के साथ रहते हैं। पिछले चार माह से दुर्गा का पति से विवाद होने के कारण अतुल के घर में उसके परिजनों के साथ रह रही हैं। दुर्गा और अशोक का एक पुत्र शिब्बू सिंह है जो मानसिक रूप से कमजोर है। आशुतोष का कहना है कि दुर्गा के नाम पांच बीघा कृषि योग्य भूमि है। यह भूमि अशोक और अमरीश अपने नाम कराना चाहते हैं। इसको लेकर विवाद चल रहा है। सीओ हरियावां अजीत चौहान ने बताया कि इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed