{"_id":"662bf3af8075b7d625095a49","slug":"the-brilliant-ones-increased-the-prestige-of-the-school-hardoi-news-c-213-1-hra1002-113799-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मेधावियों ने बढ़ाया विद्यालय का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मेधावियों ने बढ़ाया विद्यालय का मान
Sat, 27 Apr 2024 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sat, 27 Apr 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में मेधावियों ने बेहतर सफलता प्राप्त की है। शिक्षकों ने छात्र-छात्राआें की सराहना की।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय भोगियापुर के तीन व इटारा के दो विद्यार्थी परीक्षा में सफल हुए। इसमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय भोगियापुर के विद्यार्थियों हर्षित सिंह, आशु सिंह व धर्मवीर ने सफलता हासिल की। प्रधानाध्यापक जमाल शाहनवाज ने बताया कि पिछले सत्र 2023-24 में विद्यालय से पांच बच्चे चयनित हुए थे।
सत्र 2022-23 में भी विद्यालय से दो बच्चे चयनित हुए थे। इन सभी बच्चों को 12000 रुपये प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति प्राप्त हो रही है। दोनों स्कूलों में सफल रहे बच्चों को बधाई दी है। इटारा उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक काली चरण में बताया कि विद्यालय की प्रज्ञान द्विवेदी व अनुज कुशवाहा सफल हुए हैं।