{"_id":"26878b83354643da9d82bcf2b88ddda5","slug":"the-brakes-jammed-the-wheels-of-the-train-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी के ब्रेक जाम होने से पहियों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी के ब्रेक जाम होने से पहियों में लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई
Updated Wed, 02 Dec 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडीला/हरदोई। लखनऊ से हरदोई को आ रही कोयले से लदी मालगाड़ी के ब्रेक जाम से होने से पहियों में आग लग गई। पहियों में आग लगने के बारे में ड्राइवर को पता ही नहीं चला जब लोगों ने शोर मचाया तो ड्राइवर को जानकारी हो सकी और उसने ट्रेन को रोका जिसके बाद स्टेशन के अधिकारियों को सूचित किया गया। उधर ट्रेन रेलवे क्रासिंग के सामने करीब आधा घंटे तक खड़ी रही। इससे दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
रेलवे के जिम्मेदारों की लापरवाही से मालगाड़ी बर्निंग ट्रेन बनते रह गई। बुधवार की शाम को करीब 5:45 बजे लखनऊ की ओर से एक मालगाड़ी आ रही थी। मालगाड़ी का संडीला रेलवे स्टेशन पर स्टापेज तो नहीं था लेकिन गाड़ी को कॉशन मिलने के कारण वह पूरी रफ्तार से तो नहीं थी लेकिन फिर गति ठीक थी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मालगाड़ी के बीच के एक डिब्बे के पहिए का ब्रेक जाम हो गया। जिसकी जानकारी न तो ड्राइवर को लगी और न ही गार्ड को। गाड़ी चलती रही, ऐसे में ब्रेक जाम होने की वजह से पहियों में आग लग गई। संडीला के क्रािसिंग के पास जब मालगाड़ी निकलने लगी तो एक डिब्बे के पहिए से लोगों ने आग और धुंआ उठते देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
शोर सुनकर कुछ लोगों ने जैसे तैसे ड्राइवर का ध्यान अपनी ओर खींचा तब ड्राइवर को पहियों में आग लगी होने की जानकारी मिली। ड्राइवर ने ट्रेन को तत्काल रोका और रेलवे स्टेशन के अधिकारियों को सूचना दी। जिससे मौके पर अधिकारी पहुंचे और मालगाड़ी के पहियों की निरीक्षण किया। जिसमें ही ब्रेक जाम होने की जानकारी मिलने पर उसे दुरूस्त कराया गया और करीब 30 मिनट के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
ट्रेन क्रासिंग पर खड़ी रही ऐसे में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार भी लग गई। जिससे राहगीरों को काफी परेशान होना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक रामजीराम ने बताया कि पहिए जाम होने से आग लगी थी जिसे ठीक कर मालगाड़ी रवाना कर दी गई।