फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The boom in the city before 4G 4G Mobiles

4जी से पहले शहर में 4जी मोबाइलों की धूम

Mon, 27 Jul 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Mon, 27 Jul 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
The boom in the city before 4G 4G Mobiles

वर्ष 2015 के मध्य में पूरे देश में लांच होने की

विज्ञापन
संभावनाओं के बीच चर्चा में आया फोर्थ जनरेशन नेटवर्क 4 जी भले ही अभी शहर में मुहैया नहीं है, पर इसकी लांचिग को लेकर न केवल लोगों में खासा उत्साह है, बल्कि फोर जी सपोर्टेड मोबाइल हैंडसेट और डिवाइसों का बाजार अभी से गर्म होने लगा है।

मोबाइल हैंडसेट निर्माता कई कंपनियां अब अपने नए मोबाइल सेट माडलों को 2 जी, 3 जी के साथ 4 जी सपोर्ट सहित बाजार में उतार रही हैं। उधर, संभावित 4जी सेवाओं को लांचिग की तैयारी करने वाली कंपनी का केबिलों का जाल जिले में बिछने एवं इसको लेकर परीक्षण आदि की कार्रवाई से सेवाओं का इंतजार खत्म होना तय माना जा रहा है।

यह अलग बात है कि लांचिग को लेकर अभी समय सीमा संबंधी सूचनाएं बाजार में नहीं हैं, पर मोबाइल सेट विक्रेताओं की माने तो लांचिग से पहले काफी चर्चा में आ चुका 4जी नेटवर्क को लेकर ग्राहक अब सेंटों की खरीदारी अभी से कर रहे हैं। मोबाइल बाजार में चर्चा है कि 4जी सेवाओं के आने पर हरदोई शहर में 4जी सेवाओं से डाटा स्पीड की बूम होनी तय है।

वेरी वेरी हाईस्पीड एवं लेटेस्ट टेक्नालाजी की यह सेवा बाजार में 4जी डाटा डिवाइसों एवं 4 जी सपोर्टेड मोबाइल हैंडसेेटों की मांग कई गुना बढ़ा देगी। दरअसल थ्रीजी मोबाइल सेवाओं से सोशल नेटवर्किंग साइटों के साथ डाटा उपयोग करने वाले तमाम यूजर बेसब्री के साथ 4जी सेवाओं का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed