{"_id":"678563e350347c26010c3287","slug":"the-body-of-the-driver-who-had-gone-out-with-the-truck-was-found-lying-on-the-bank-of-a-pond-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-125362-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ट्रक लेकर निकले चालक का तालाब किनारे पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ट्रक लेकर निकले चालक का तालाब किनारे पड़ा मिला शव
Tue, 14 Jan 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
फोटो-20- राम खिलावन। स्रोत परिजन
- संडीला नगर में बरौनी क्रासिंग के पास है तालाब- परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
संडीला। शनिवार को घर से निकले ट्रक चालक का शव सोमवार सुबह बरौनी क्रासिंग के पास एक तालाब के किनारे पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम में हार्ट अटैक से मौत होने की बात सामने आई है। हालांकि परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताया है।
संडीला कोतवाली क्षेत्र के बेगमगंज निवासी राम खिलावन (45) ट्रक चालक था। वह नियमित रूप से किसी एक व्यक्ति के यहां नौकरी नहीं करता था। ट्रांसपोर्ट से फोन आने पर भाड़ा बुक करके चला जाता था। शनिवार को वह ट्रक पर जाने की बात कहकर घर से निकला था।
सोमवार की सुबह उसका शव लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर संडीला नगर के बरौनी क्रासिंग के पास स्थित तालाब के किनारे पड़ा मिला। पहले तो शव की पहचान नहीं हुई, लेकिन पुलिस ने सोशल मीडिया पर फोटो डाली तो कुछ ही देर बाद परिजन मौके पर पहुंच गए और शव की पहचान कर ली।
विज्ञापन
परिजनों ने अज्ञात पर हत्या किए जाने की आशंका जताई है, लेकिन किसी से रंजिश होने की बात से इन्कार किया है। मृतक के परिवार में पत्नी ऊषा और तीन पुत्रियां हैं। कोतवाल आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।