फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The body of an old woman was found in the field, her head was buried in the wet soil

Hardoi News: खेत में मिला वृद्धा का शव गीली मिट्टी में धंसा था सिर

Fri, 21 Mar 2025 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
The body of an old woman was found in the field, her head was buried in the wet soil
संडीला। मीतो गांव में संदिग्ध हालात में वृद्धा फूलमती (60) का शव खेत में पड़ा मिला। उसका सिर खेत की गीली मिट्टी में धंसा हुआ था। पुत्री ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है, लेकिन तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम में सिर में चोट आने और फेफड़ों में पानी भर जाने से मौत होने की बात सामने आई है। शव के सिर और कान पर चोट के निशान भी मिले थे। मीतों निवासी फूलमती के पति गेंदेलाल की मौत हो चुकी है। उसकी तीन पुत्रियां हैं। दो पुत्रियां ससुराल में रहती हैं, जबकि तीसरी पुत्री नीरज ससुराल में अनबन रहने के कारण फूलमती के साथ ही रहती है। पुलिस ने घटना को लेकर नीरज से पूछताछ की। नीरज ने बताया कि मां बुधवार रात वह दवा खाकर साे गई थी। रात में मां कब और कहां गई थी, इसकी जानकारी नहीं है। बृहस्पतिवार सुबह जब मां घर पर नहीं मिली तो नीलम ने ढूंढना शुरू किया। नीलम गांव के ही ईश्वरदीन के खेत पर पहुंची, यहां फूलमती का शव पड़ा मिला। शव के पास उसका मोबाइल फोन और दो ऊनी दस्ताने भी पड़े मिले हैं। फूलमती का सिर खेत की गीली मिट्टी में धंसा हुआ था।
विज्ञापन

शव मिलने की जानकारी फूलमती ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed