फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The body of an employee found in a veterinary hospital

पशु चिकित्सालय में पड़ा मिला कर्मचारी का शव

Thu, 03 Dec 2020 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
The body of an employee found in a veterinary hospital
फोटो-31-राजेंद्र की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम हड़हा स्थित पशु चिकित्सालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मी का शव बिस्तर पर औंधे मुंह पड़ा मिला। गुरुवार सुबह अस्पताल पहुंचे पशु चिकित्साधिकारी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पेास्टमार्टम कराया लेकिन मौत का कारण स्पष्ट न होने के चलते विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

मूल रूप से शहर कोतवाली क्षेत्र के भटेउरा निवासी राजेंद्र (48) पुत्र राममूर्ति यादव पशु चिकित्सा विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। पिछले दो वर्ष से उसकी तैनाती अतरौली थाना क्षेत्र के हड़हा स्थित पशु चिकित्सालय में थी। वह आमतौर पर पशु चिकित्सालय में ही रुकता था।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह लगभग नौ बजे पशु चिकित्सालय पहुंचे डॉ. भारत भूषण ने राजेंद्र के नजर न आने पर उसके कमरे में जाकर देखा तो वह बिस्तर पर औंधे मुंह पड़ा था। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में मौैत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। मृतक के परिवार में पत्नी राजरानी, एक पुत्री नीतू और एक पुत्र नितिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed