फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The body of a youth from Farrukhabad was found floating in the Ramganga river

Hardoi News: रामगंगा नदी में उतराता मिला फर्रुखाबाद के युवक का शव

Wed, 04 Dec 2024 10:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
The body of a youth from Farrukhabad was found floating in the Ramganga river
हरपालपुर (हरदोई)। एक माह से लापता चल रहे फर्रुखाबाद के युवक का शव मंगलवार शाम को रामगंगा नदी में उतराता मिला। युवक के गले में रस्सी से फंदा था। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। बुधवार को कायस्थनपुरवा निवासी आदित्य श्रीवास्तव ने शव की पहचान बहनोई सचिन श्रीवास्तव के रूप में की।
विज्ञापन



अरवल थाना क्षेत्र के बारी गांव के पास रामगंगा (कुंडा) नदी के किनारे से युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को निकलवाया। युवक की शिनाख्त फर्रुखाबाद के मोहल्ला बजरिया अलीगंज निवासी सचिन श्रीवास्तव (38) के रूप में हुई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दृगपाल सिंह गौर ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। हरपालपुर क्षेत्राधिकारी रवि प्रताप सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। बताया कि सचिन श्रीवास्तव 30 नवंबर को घर से निकला था। मां निर्मला श्रीवास्तव ने फतेहगढ़ कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




बताया गया कि सचिन की शव मिलने वाले स्थान से करीब पांच किलोमीटर की दूरी पर कायस्थनपुरवा में आदित्य श्रीवास्तव के यहां ससुराल है। परिवार में पत्नी रुचि श्रीवास्तव और एक पुत्री है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सचिन के गले में रेशमी रस्सी का फंदा लगा था और करीब डेढ़ फीट तक और रस्सी थी।

शव की तलाशी में एक एंड्रॉइड मोबाइल, एक रुमाल और 220 रुपये भी मिले हैं। इससे अनहोनी की आशंका लग रही है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed