फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The body of a young man who went with his friend in search of his brother was found in the flood water, the friend is missing

Hardoi News: दोस्त के साथ उसके भाई की तलाश में गए युवक का बाढ़ के पानी में मिला शव, दोस्त लापता

Tue, 09 Sep 2025 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man who went with his friend in search of his brother was found in the flood water, the friend is missing
मल्लावां। न्यायालय में विचाराधीन मामले में नामजद युवक की तलाश में उसके भाई के साथ गए युवक का शव मंगलवार को माहिमपुर मोड़ के पास बाढ़ के पानी में पड़ा मिला। पास ही बाइक भी पड़ी थी। घटना के बाद से आरोपी के भाई का कोई सुराग नहीं मिला है। घटना मल्लावां कोतवाली क्षेत्र की है। पोस्टमार्टम में डूबकर मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


कन्नौज में सदर कोतवाली क्षेत्र में नेरा गांव है। गांव निवासी सचिन के खिलाफ न्यायालय में एक मामला दर्ज है। इस मामले में सचिन की जमानत गांव निवासी श्याम किशोर ने ली थी। न्यायालय में हाजिर न होने पर श्याम किशोर को नोटिस जारी की गई थी। इस पर श्याम किशोर ने 30 दिन का समय मांगा था, लेकिन उसे बीस दिन का समय ही मिला। इन दिनों सचिन की तलाश में वह लगे थे। उनका पुत्र बीरू उर्फ बॉबी (27) गांव में रहकर खेती करता था।
विज्ञापन

पिता श्याम किशोर के मुताबिक सचिन के भाई सोनू (31) के मामा विनोद मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के बीकापुर गांव में रहते हैं। श्याम किशोर का दावा है कि सचिन की तलाश में सोनू और बीरू बाइक से मामा के गांव गया था। रात में दोनों वापस कन्नौज जाने के लिए बाइक से निकले थे। मंगलवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने माहिमपुरमोड़ के पास भरे बाढ़ के पानी में एक युवक का शव पड़ा देखा। इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी ली, तो आधार कार्ड मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधार कार्ड के जरिए परिजनों से संपर्क कर सूचना दी गई। मृतक के पिता श्याम किशोर का कहना है कि हो सकता है कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में भरे बाढ़ के पानी में गिर गई हो। पूरे मामले में महत्वपूर्ण बात यह भी है कि घटना के बाद से सोनू लापता है। उसके गांव नेरा में भी पुलिस ने संपर्क किया, लेकिन वहां भी उसके न पहुंचने की जानकारी मिली है। श्याम किशोर ने बताया कि मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। प्रशिक्षु सीओ हरेकृष्ण शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। सोनू के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।







विनोद बोला पुरवावां बाजार में मिले थे, घर नहीं आया कोई

घटना के बाद से लापता सोनू का मामा बताए जा रहे विनोद ने कुछ अलग बात कही। उसका दावा है कि सोनू उसका भांजा नहीं है। सोनू के मामा अकबरपुर निवासी पप्पू हैं। पप्पू और विनोद की दोस्ती है। इसी वजह से सोनू उसे भी मामा कहता है। उन्होंने यह भी बताया कि मंगलवार को सोनू या बीरू उसके घर नहीं आए। शाम को पुरवावां बाजार में दोनों से मुलाकात जरूर हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed