{"_id":"6626d0d7d71f0010e70437c6","slug":"the-body-of-a-young-man-who-had-left-for-delhi-was-found-hanging-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-113617-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दिल्ली के लिए निकले युवक का शव फंदे पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दिल्ली के लिए निकले युवक का शव फंदे पर लटका मिला
Tue, 23 Apr 2024 02:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Tue, 23 Apr 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
मल्लावां (हरदोई)। दिल्ली जाने के लिए निकले युवक का शव संदिग्ध हालात में एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। बस न मिलने से उसने अपना सामान घर भिजवा दिया था।
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर निवासी तौफीक (19) दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले गांव आया था। शनिवार की शाम को गांव के अन्य लोगों के साथ दिल्ली जाने के लिए घर से निकला था। बस न मिलने के कारण सभी लोग वापस आ गए लेकिन तौफीक ने अपना सामान साथियों से वापस घर भेज दिया।
वह वापस घर जाकर निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे की तरफ चला गया। रात में परिजन उसे माेबाइल पर कॉल करते रहे, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। रविवार की देर शाम ग्रामीणों ने उसका शव बंदरहिया गांव के बाहर खेत में शीशम के पेड़ पर शर्ट के फंदे से लटकते देखा। ग्रामीणों ने परिजनों और पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
मृतक पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसका निकाह नहीं हुआ था। सीओ बिलग्राम सुनील शर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।