{"_id":"695560725d593648d708b5ae","slug":"the-body-of-a-married-woman-who-had-gone-to-defecate-was-found-hanging-from-a-noose-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-142655-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: शौच के लिए गई विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: शौच के लिए गई विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
फोटो-21- किरन। फाइल फोटो
भरावन। शौच जाने की बात कहकर निकली विवाहिता का शव एक घंटे बाद फंदे से लटका मिला। घटना अतरौली थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव में बुधवार सुबह हुई। मृतका के पिता ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पति का दावा है कि पत्नी ने खुदकुशी की है।
वृंदावन निवासी सुशील की शादी 10 साल पहले कल्याणखेड़ा निवासी किरन (30) के साथ हुई थी। बीते सोमवार को किरन पति के साथ कल्याणखेड़ा अपनी बहन कंचन को देखने गई थीं। कंचन का बीते दिनों ऑपरेशन हुआ था। मंगलवार सुबह नौ बजे किरन पति के साथ ही वापस ससुराल आ गई थीं। सुशील ने बताया कि बुधवार सुबह किरन शौच के लिए जाने की बात कहकर घर से निकली थीं। एक घंटे बाद तक वापस न आने पर पति सुशील उसे तलाशने निकला। कुछ परिजन भी उसके साथ गए।
इसी दौरान गांव से एक किलोमीटर दूर खेत के किनारे आम के पेड़ पर साड़ी से किरन का शव फंदे से लटका मिला। उसने शव उतारकर गांव के कुछ प्रबुद्ध लोगाें को सूचना दी। इन लोगों ने शव उतारने को गलत बताया तो घबराए पति ने दोबारा शव को फंदे से लटका दिया। घटना की जानकारी पर पहुंचे मृतका के पिता रमेश ने आरोप लगाया कि सुशील दूसरी शादी करना चाहता है। इस कारण उसने किरन की हत्या कर दी। किरन के एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। सुशील का कहना है कि किरन ने खुदकुशी की है। प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतका के पिता की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।