फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The blankets provided at the hospital don't ward off the cold, forcing them to bring them from home.

Hardoi News: अस्पताल में मिले कंबलों से दूर नहीं होती सर्दी, घर से लाना मजबूरी

Sat, 13 Dec 2025 10:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
The blankets provided at the hospital don't ward off the cold, forcing them to bring them from home.
फोटो- 24- घर से लाए कंबल को ओढे अस्पताल में भर्ती मरीज। संवाद
हरदोई। मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों को ओढ़ने के लिए कंबल तो मिल रहा है लेकिन हल्के और पतले कंबल मरीजों को सर्दी से राहत नहीं दे पा रहे हैं। मरीजों को सर्दी से बचाव करने के लिए घर से लाए हुए कंबलों को ही ओढ़ना पड़ रहा है। अस्पताल के कंबल एक तो मानकों पर खरे नहीं उतर रहे हैं वहीं उनकी नियमित साफ-सफाई भी नहीं होती है।
विज्ञापन

सर्दी का असर दिनों दिन बढ़ रहा है और रात में तो ठंडक काफी बढ़ रही है। इसके बावजूद मेडिकल काॅलेज में भर्ती मरीजों को बेहतर सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों का जायजा लिया गया तो तमाम मरीजों के पास अस्पताल के कंबल नहीं मिले। अस्पताल कमियों ने तो यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि कई मरीज कंबल लौटा देते हैं जबकि हकीकत तो यह है कि इन कंबलों से सर्दी दूर ही नहीं होती है। करीब डेढ़ किलोग्राम के पतले कंबलोंं में गर्माहट ही नहीं होती। कंबल मानकविहीन होने से सर्दी से बचाव के लिए नाकाफी सबित हो रहे हैं। सर्दी से बचाव के लिए मरीज घर से लाए कंबलों का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन


केस-1- नकटौरा निवासी बबलू की मां रेशमा ने बताया कि वह लोग इमरजेंसी वार्ड में दो दिन से भर्ती हैं। उन्हें अस्पताल से कंबल नहीं मिला। घर से कंबल लेकर आए हैं वही ओढ़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस-2- मंगोलापुर निवासी पवन ने बताया कि उनका छोटा भाई भर्ती है। अस्पताल से कंबल तो मिला है लेकिन इतना पतला है कि इससे ठंड का बचाव बमुश्किल ही हो पाता है। घर से कंबल मंगवाने पर सर्दी से राहत मिली है।


क्या है मानक
अस्पताल के मानक के अनुसार कंबल का वजन करीब सवा चार पाउंड अर्थात दो किलो प्रति आयटम होना चाहिए। अस्पताल में जो कंबल मरीजों को दिए जा रहे हैं। उनका वजन भी करीब एक किलो 400 ग्राम निकला है। जो करीब तीन पाउंड के आसपास है। कंबल काफी पतले भी हो चुके हैं और उन पर से ऊन भी गायब हो गई है। हालांकि, बीते साल आठ सौ कंबल मंगवाए गए थे लेकिन इमरजेंसी और अन्य वार्डाें में पुराने कंबल ही नजर आ रहे हैं।




कंबलों की पर्याप्त व्यवस्था है, मरीज को अगर एक कंबल में सर्दी लग रही है तो वह दूसरा भी ले सकता है। कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वह नियमित मरीजों के बेडशीट व कंबल बदलें। कंबलों की सफाई के निर्देश भी दिए गए हैं। कंबल मानकों के अनुसार ही खरीदे गए हैं। -डॉ. जेबी गोगोई, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज

फोटो- 24- घर से लाए कंबल को ओढे अस्पताल में भर्ती मरीज। संवाद

फोटो- 24- घर से लाए कंबल को ओढे अस्पताल में भर्ती मरीज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed