{"_id":"6807d2807f42bcd9f00efa79","slug":"the-baraat-and-the-relatives-clashed-over-dancing-four-injured-the-baraat-returned-without-the-bride-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-130108-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: नाचने को लेकर बराती जनाती भिड़े, चार घायल, बिना दुल्हन लौटी बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: नाचने को लेकर बराती जनाती भिड़े, चार घायल, बिना दुल्हन लौटी बरात
विज्ञापन
माधौगंज। बरात में नाचने को लेकर जनातियों और बरातियों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में लकड़ी पक्ष के चार लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। मारपीट के बाद शादी भी नहीं हुई और बरात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।
बसंतपुरवा मजरा शहब्दा निवासी देवीचरन की पुत्री रोशनी की शादी सोमवार रात थी। बरात कछौना कोतवाली क्षेत्र के गाजू गांव से आई थी। रात में द्वारचार के समय बराती लड़की पक्ष के एक युवक को जबरन नाचने के लिए कह रहे थे। उसके मना करने पर विवाद हो गया। उक्त युवक हाथ में कड़ा पहने था, जो बराती पक्ष के एक युवक के सिर में लग गया।
इस कारण बराती के सिर से खून निकलने लगा। नाराज होकर बरातियों ने जनातियों के साथ मारपीट कर दी। पुलिस को दी तहरीर में अजय कुमार ने बताया कि बरात में आए गौरी खालसा निवासी गुलशन और गाजू निवासी रोहित, मोहित और राहुल नशे में गाली गलौज कर रहे थे। इसी दौरान अहिबरन लाल, राजेंद्र, रामरतन और जगदीश को मारा पीटा। इनमें से अहिबरन की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। मारपीट के कारण शादी की रस्में भी नहीं हुईं और बरात बिना दुल्हन के वापस चली गई। थानाध्यक्ष बालेेंद्र मिश्रा ने बताया कि मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।