{"_id":"57d84ac54f1c1ba73dd480ca","slug":"the-band-came-up-with-the-musical-instruments-flag-procession","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंड बाजे संग निकाली झंडा शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंड बाजे संग निकाली झंडा शोभायात्रा
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Wed, 14 Sep 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
शाोभायात्रा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महावीर जी के मंदिर में झंडा प्रस्थान को लेकर मंगलवार की सुबह मुख्य झंडे की पूजा अर्चना की गई। जिसके बाद श्रद्धालुओं के लाव लश्कर व गाजे बाजे के बीच झंडा कस्बे के प्रमुख मार्गों के लिए प्रस्थान कराया गया। भीड़ के चलते भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
महावीर जी के मंदिर परिसर में झंडे की पूजा के पूर्व आचार्य मुकुट बिहारी शास्त्री ने हवन पूजन कराया। यजमान के रूप में महावीर जी मेला कमेटी के अध्यक्ष शैलेश अग्निहोत्री रहे। पूजा अर्चना के बाद करीब एक बजे वहां से ढोल नगाड़े के साथ प्रस्थान किया। जो मंगल बाजार होते हुए मुरारेस्वर मंदिर पंहुचा। वहां विश्राम के बाद मुख्य झंडा चार बजे पुन: प्रस्थान किया जो गल्ला मंडी स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पंहुचा। वहां पूजा के बाद प्रतिभा सिनेमा , रानी का शिवाला , दरगाह गली होकर छोटा चौराहा स्थित हनुमान मंदिर , मदरसा गौसिया होते हुए शाम साढ़े पांच बजे इमालियाबाग पहुंचा। गौसिया मदरसा पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने झंडों पर फूल बरसाकर स्वागत किया। सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पैदा की।
विज्ञापन
इमालियाबाग चौराहे पर क्षेत्र के गांव से करीब 150 झंडे शामिल हुए, वही पर करीब 100 झांकियो के साथ शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ करीब छह बजे शुरू हुई। झंडों के साथ मेला कमेटी के पदाधिकारी व नागरिक बजरंगबली के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। यह शोभा यात्रा सदर बाजार होते हुए करीब नौ बजे बस स्टैंड स्थित काली माता के मन्दिर पहुंची वहां से आरती पूजा के बाद वापस गल्ला मंडी के सामने से पुरानी स्टेट बैंक गली से होते हुई मंगल बाजार होते हुए शोभा यात्रा झंडों के साथ करीब रात 10 बजे महावीर जी के मंदिर पहुंची। यहां पर झंडों एवं आरती पूजा हुई प्रसाद का वितरण किया गया। इसके बाद सभी झंडे अपने गंतब्य स्थान के लिए रवाना हो गए ।रात में रामलीला ग्राउण्ड में नारोइया का ड्रामा दिखाया गया।
विज्ञापन