फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The approach road near Ballipur toll plaza was closed by placing girders.

Hardoi News: बल्लीपुर टोल प्लाजा के पास संपर्क मार्ग गर्डर लगाकर बंद किया

Thu, 09 Apr 2026 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
The approach road near Ballipur toll plaza was closed by placing girders.
फोटो- 38- संपर्क मार्ग पर गर्डर लगाकर बंद किया गया रास्ता। स्रोत: ग्रामीण
हरदोई। पलिया से लखनऊ जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग 731 पर स्थित बल्लीपुर टोल प्लाजा के पास संपर्क मार्ग को लोहे के गर्डर लगाकर बंद कर दिया गया है। संपर्क मार्ग से जुड़े गांवों के निवासियों ने टोल कर्मचारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए रोष व्यक्त किया। स्थिति यह है कि करीब एक दर्जन गांवों के वाहनों की आवाजाही ठप है। वहीं, आपातकालीन सेवाओं तक का पहुंचना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

बल्लीपुर टोल प्लाजा के पास से निकले संपर्क मार्ग से बनऊापुर, टड़वा, फरीदापुर समेत करीब एक दर्जन गांवों के लोगों का आने जाने का रास्ता है। ग्रामीण संतोष के अनुसार कैनाल के पास से संपर्क मार्ग से वाहनों का आवागमन होता है लेकिन टोल के कर्मचारी आए दिन कोई न कोई तरह से क्षेत्र के लोगों को परेशान करते रहते हैं। इसके पहले मार्ग पर गड्ढे करवा दिए गए थे। इस पर ग्रामीणों ने काफी रोष व्यक्त किया था।
विज्ञापन

वहीं, अब लोहे के गर्डर लगाकर मार्ग बंद कर दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह रास्ता काफी पुराना है और इस पर खड़ंजा बना हुआ है लेकिन टोल प्लाजा कर्मी अपनी आय बढ़ाने के चक्कर में ग्रामीणों को परेशान कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि मरीजों को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस तक नहीं आ पा रही है। अगर जल्द रास्ता नहीं खुला तो वह लोग सड़क जाम करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed