फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The access road of the culvert of Sawaijpur Rajbaha was cut, crops were submerged

Hardoi News: सवायजपुर रजबहा की पुलिया का पहुंचमार्ग कटा, फसलें डूबी

Thu, 09 Jan 2025 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 09 Jan 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
The access road of the culvert of Sawaijpur Rajbaha was cut, crops were submerged
धौकलपुर में पुलिया के समीप कटा माइनर।   - फोटो : धौकलपुर में पुलिया के समीप कटा माइनर।
फोटो-20- धौकलपुर में पुलिया के समीप कटा माइनर। संवाद
विज्ञापन

फोटो-21- धौकलपुर में सरसों की डूबी फसल को दिखाता किसान। संवाद
सवायजपुर रजबहा की पुलिया का पहुंचमार्ग कटा, फसलें डूबी
- धौकलपुर गांव के पास पीडब्ल्यूडी ने बनवाई है पुलिया
संवाद न्यूज एजेंसी
सवायजपुर। नगरा-धौकलपुर मार्ग पर सवायजपुर रजबहा की पुलिया का पहुंचमार्ग कट गया। पहुंचमार्ग कटने से रजबहा के पानी से पास के खेतों की फसलें डूब गईं। जिससे किसानों को फसलों के खराब होने की चिंता सता रही है।

तहसील क्षेत्र में कटरा बिहार हाईवे से नगरा-धौकलपुर जाने वाले मार्ग पर गांव के पास ही हाल हीं में पीडब्ल्यूडी ने सवायजपुर रजबहा पर धौकलपुर गांव के पास पुलिया बनवाई है। किसान कमल किशोर ने आरोप लगाया है पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़क और पुलिया बनवाए जाने में गहरी-गहरी खंती खोद दी गईं। जिससे पहुंचमार्ग कमजोर हो गया और कट गया। जिससे उनके खेत में रजबहा का पानी भर गया। पानी भर जाने से करीब सात बीघा सरसों की फसल डूब गई है। किसान देवेंद्र शुक्ला, विमल कटियार आदि ने बताया उन लोगों ने उच्चाधिकारियों को कई बार ठेकेदार की ओर से किए जाने वाले इस काम की शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। किसानों ने हंगामा कर मुआवजे की मांग की। रूपापुर चौकी प्रभारी ने सभी को शांत कराया। सवायजपुर एसडीएम संजय अग्रहरी ने पीडब्ल्यूडी को पहुंचमार्ग की मरम्मत कराए जाने के लिए कहा है। जेसीबी की मदद से पहुंचमार्ग की मरम्मत करवाई गई। नहर विभाग के अवर अभियंता अमन गुप्ता ने बताया कि रजबहा में पानी छोड़ने से पहले पीडब्ल्यूडी को भी सूचना दी गई थी। पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता सोनू ने आरोप से इनकार किया है। बताया कि निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके चलते पहुंचमार्ग कट गई है।

धौकलपुर में पुलिया के समीप कटा माइनर।  

धौकलपुर में पुलिया के समीप कटा माइनर।  - फोटो : धौकलपुर में पुलिया के समीप कटा माइनर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed