{"_id":"60a3e2168ebc3ec5f509f108","slug":"test-dm-hardoi-news-corona-angry-hardoi-news-knp6289968135","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिकता पर होनी चाहिए समस्त ग्रामीणों की जांच: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिकता पर होनी चाहिए समस्त ग्रामीणों की जांच: डीएम
विज्ञापन
हरदोई। ब्लाक सुरसा के प्राथमिक विद्यालय ग्राम सहोरिया बुजुर्ग में की जा रही ग्रामीणों की कोरोना जांच का निरीक्षण जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने किया। कोरोना जांच की धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की व शत प्रतिशत ग्रामीणों की जांच कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने लेखपाल, सेक्रेटरी, एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं कोटेदार को निर्देश दिए कि घर-घर जाकर लोगों को इस महामारी के प्रति जागरूक करें।
उन्होंने नव निर्वाचित ग्राम प्रधान से कहा कि जिस प्रकार लोगों में विश्वास जगाकर प्रधान पद पर जीत हासिल की है उसी तरह ग्रामवासियों की सुरक्षा के लिए उन्हें प्रेरित कर शत प्रतिशत कोरोना जांच कराने में सहयोग करें।
जिलाधिकारी ने गांववासियों से कहा कि ग्रामीणों की सुविधा के लिए गांव में ही कोरोना टेस्ट लिए कैंप आयोजित किये जा रहे हैं, ताकि किसी को खांसी, बुखार आदि की दिक्कत होने पर जांच कराई जा सके और दवाएं भी दी जा सकें।
विज्ञापन
उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की कि कोरोना महामारी से बचने के लिए मास्क अनिवार्य रूप से लगाएं व भीड़-भाड़ वाली जगहों पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन अवश्य करें। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।