फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Tenants will have to pay electricity bill at commercial rate

Hardoi News: किरायेदारों को व्यवसायिक दर पर देना होगा बिजली का बिल

Sat, 20 May 2023 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sat, 20 May 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Tenants will have to pay electricity bill at commercial rate
खास खबर...
विज्ञापन

10 हजार परिवारों की जेब होगी ढीली, दोगुना रेट पर जमा करना पड़ेगा बिल
- विभाग की ओर से जारी नई गाइडलाइन से लोगों में मची खलबली
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। बिजली का कनेक्शन किरायानामा पर लेने वाले उपभोक्ताओं को व्यवसायिक दर से बिल का भुगतान करना होगा। शहरी एरिया में करीब 10 हजार परिवार ऐसे हैं, जो किराएनामे पर कनेक्शन ले रखा है। अब इन्हें घरेलू बिल की तुलना में प्रति यूनिट लगभग दोगुना रुपया चुकता करना पड़ेगा। ऐसे उपभोक्ताओं को चिन्हित कर उनके बिल को संशोधित करने की विभाग की ओर से कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
शहर में 53 हजार से अधिक बिजली उपभोक्ता हैं। शहर में मकान मालिक की सहमति पर लोगों ने किरायेदार के रूप में बिजली कनेक्शन ले रखा है। उनको घरेलू उपभोक्ताओं की भांति अभी तक बिल अदा करना पड़ रहा था। मगर अब विभाग की ओर से किरायेनामा पर दिए गए सभी उपभोक्ताओं को घरेलू से व्यवसायिक उपभोक्ता के रूप में परिवर्तित करने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों की मानें तो करीब 10 हजार शहरी उपभोक्ता ऐसे है, जिन्होंने ने किरायेनामे के आधार पर कनेक्शन ले रखा है। विभाग ऐसे उपभोक्ताओं की श्रेणी बदलने जा रहा है। इस प्रकार के जितने भी उपभोक्ता हैं, उनको अब व्यवसायिक उपभोक्ताओं की भांति ही बिजली बिल अदा करना होगा। विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन से उपभोक्ताओं में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
व्यवसायिक उपभोक्ता मान लिया जाएगा
उप खंड अधिकारी केपी सिंह ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार जिन उपभोक्ताओं ने किरायानामा लगाकर कनेक्शन लिया है। उनको व्यवसायिक उपभोक्ता मना जाएगा और उनसे उसी दर से बिजली बिल जमा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed