{"_id":"69e11e7421ff37e7fd09a8b4","slug":"tempo-driver-deceives-shopkeeper-and-escapes-with-grocery-items-hardoi-news-c-213-1-hra1004-148123-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दुकानदार को चकमा देकर टेंपो चालक परचून लदी सामग्री लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दुकानदार को चकमा देकर टेंपो चालक परचून लदी सामग्री लेकर फरार
विज्ञापन
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक टेंपो चालक दुकानदार का हजारों रुपये का परचून का सामान लेकर रफूचक्कर हो गया। दुकानदार ने साइकिल से काफी दूर तक उसका पीछा भी किया लेकिन वह भाग निकला। अब एडिशनल एसपी के आदेश पर पुलिस ने अज्ञात टेंपो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
नगर के कांशीराम कॉलोनी निवासी जय नारायण रजिस्ट्री कार्यालय के सामने परचून की दुकान चलाते हैं। बृहस्पतिवार को उन्होंने नगर में जामा मस्जिद के सामने स्थित एक दुकान से अपनी दुकान के लिए करीब 10 हजार रुपये का परचून का सामान खरीदा। सामान को उन्होंने एक किराये के टेंपो में लाद दिया और खुद साइकिल से गाड़ी के पीछे-पीछे चलने लगे। कुछ दूर चलने के बाद चालक ने अचानक गाड़ी रोकी और एक सवारी को बैठा लिया।
इसके बाद चालक ने अचानक टेंपो की रफ्तार बढ़ाई और दूसरे रास्ते पर मोड़ कर भगा गया। जय नारायण ने साइकिल से अल्हापुर तिराहे तक टेंपो का पीछा किया लेकिन तेज रफ्तार के कारण टेंपो शाहजहांपुर मार्ग पर आंखों से ओझल हो गया। पीड़ित दुकानदार ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की थी। एडिशनल एसपी आलोक राज नारायण के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने अज्ञात टेंपो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।