फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   temple are full of religious on mahashivratri

महाशिवरात्रि पर मंदिरों में रही भीड़

Fri, 21 Feb 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
temple are full of religious on mahashivratri
बाबा नागेश्वरनाथ मंदिर में रामचरित मानस पाठ करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। महाशिवरात्रि पर शुक्रवार को पूरे दिन भोले नाम की ही धूम रही। भोले भंडारी की आराधना को शिवालयों में सुबह से लेकर देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही। घरों से लेकर सड़कों तक हर हर महादेव गूंजता रहा।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर शहर के प्रमुख मंदिरों सकाहा मंदिर, सुनासीर नाथ मंदिर, विश्वनाथ मंदिर, बाबा नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर, तुरंत नाथ मंदिर, शिव बोले मंदिर आदि में सुबह से लेकर देर शाम तक श्रद्धालु कतार में लगे रहे। मंदिरों के बाहर मेले जैसा नजारा रहा। भक्तों ने जगह-जगह भंडारा भी किया। ठंडाई वितरित की गई। शास्त्री उमाकांत शास्त्री ने कहा कि शिव व शंकर में अंतर है। शिव तो निराकार परमात्मा ज्योति बिंदु स्वरूप हैं। जो इस सृष्टि के रचयिता, बीज स्वरूप हैं और शंकर देवता है। इसलिए भगवान शंकर को सदैव ध्यानमग्न दिखाया जाता है जबकि शिव जी को शिवलिंग रूप में याद करते हैं।
विज्ञापन

भक्तों को न रोक पाया बदला मौसम
हरदोई। रात में हुई बारिश के बाद शुक्रवार सुबह तेज हवाएं चलती रहीं। मौसम कुछ ठंडा रहा लेकिन मंदिर के बाहर शिवभक्तों की भीड़ लगी रही।
नागेश्वर नाथ सेवा समिति ने किया रामायण पाठ
हरदोई। महाशिवरात्रि के मौके पर श्री नागेश्वर नाथ सेवा समिति के तत्वावधान में वंशीनगर स्थित नागेश्वर नाथ मंदिर में रामायण पाठ का आयोजन हुआ। इस मौके पर अविनाश मिश्रा, रामकिशोर द्विवेदी, जेके सेठ, केके अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed