फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Temperature dropped by four degrees due to rain at night and clouds in the morning

Hardoi News: रात में बारिश और सुबह बादलों से चार डिग्री गिरा तापमान

Fri, 20 Jun 2025 11:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 20 Jun 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Temperature dropped by four degrees due to rain at night and clouds in the morning
सोल्जर बोर्ड चौराहा के पास सड़क पर भरा बारिश का पानी। 
हरदोई। मानसून की पहली बारिश ने जिले को सराबोर कर दिया। बृहस्पतिवार की शाम चार बजे शुरू हुई बारिश देर रात तक रुक-रुककर होती रही। शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाए रहे। इससे जिलेवासियों को गर्मी से राहत मिली। तापमान में भी गर्मी दर्ज की गई। मौसम सुहावना होने से सड़क पर भी लोगों की चहल कदमी नजर आई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मानसून की पहली बारिश हुई और झूम के आए बदरा ने जिले में 29 मिली की बारिश की। शाम से शुरू हुआ बारिश का दौर देर रात तक चलता रहा। इससे कई स्थानों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हुई। वहीं बारिश से मंडी के अंदर खुले आसमान के नीचे रखा अनाज भी भीग गया। देर रात तक हुई बारिश से लोगों को गर्मी से निजात मिली। वहीं शुक्रवार की सुबह भी बादलों के बीच हुई।
विज्ञापन

आसमान में सुबह से दोपहर बाद तक बादल छाए रहे। इस कारण तेज धूप से लोगों को राहत मिली और गर्मी से परेशान नहीं होना पड़ा। धूप न होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में बृहस्पतिवार से चार डिग्री की कमी दर्ज की गई। अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम भी दो डिग्री गिरकर 24 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि आर्द्रता सुबह 95 और शाम को 83 प्रतिशत रही। हवाओं की गति छह किमी प्रति घंटा रही। वेधशाला प्रेक्षक ने बताया कि अगले दो से तीन दिन ऐसा ही मौसम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed