{"_id":"ec581135d0e68354d384a23c301f68cb","slug":"tell-yourself-what-made-the-work-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘खुद ही बताएं क्या कराए कार्य’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘खुद ही बताएं क्या कराए कार्य’
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Mon, 27 Jul 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा कार्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सपा
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने भाजपा पर आक्रामक होकर कई आरोप
लगाए और कहा कि जो लोग विकास कार्यों में अड़ंगा डालने का आरोप लगा रहे
हैं, वो बताएं कि उन्होंने जिले में क्या विकास कार्य कराए हैं।
कहा कि आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास करने वालों का सच लोग जानते हैं। उन्होंने कहा कि झूठ का पुलिंदा बन चुकी भाजपा को आगामी चुनावों में जनता सबक सिखाएगी। सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद नरेश अग्रवाल ने पिछले चालीस वर्षों में जो विकास की सौगातें जिले को दिलाई हैं, उनका मुकाबला कोई और नहीं कर सकता, इसलिए आरोप लगाने वाले कार्य करके दिखाएं न कि आरोपों के जरिए चर्चा में आएं।
बेहतर हो कि कार्य करके चर्चा में आएं। सपा उपाध्यक्ष पीके वर्मा ने कहा कि सभी लोगों को मालूम है कि मेमो ट्रेन, सेंट्रल स्कूल, मार्डन स्टेशन के लिए नरेश अग्रवाल ने प्रयास किए थे। ट्रामा सेंटर, नया अस्पताल और जिले की चौड़ी विकसित सड़कें नरेश अग्रवाल की देन हैं।
जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह, सचिव अमित बाजपेयी, नगर अध्यक्ष वसीम अहमद सिद्दीकी ने कहा कि जिले में शहर के अलावा और भी स्थान हैं। आखिर शहर को लेकर ही विकास में अड़ंगे के आरोप क्यों लगाए जा रहे हैं। इन आरोपों का जवाब जनता देगी। कहा कि झूठी वाहवाही लूटने की कोशिश करना व्यर्थ है। जनता सब जानती है।
उपाध्यक्ष अजय सिंह पाल ने कहा कि सार्वजनिक पार्कों को और डाक बंगलों को निजी प्रापर्टी के तौर पर प्रयोग करने वाले आरोप लगाने से पहले विकास कार्य करके दिखाए। यदि हमारे नेताओं एवं पार्टी के खिलाफ अनर्गल बातेें करेंगे तो हमारे कार्यकर्ता ऐसे लोगों का पुतला फूंकने का कार्य करेंगे।