{"_id":"66d102089278180d52001b97","slug":"tehsildar-accused-of-indecency-decision-to-boycott-the-court-hardoi-news-c-213-1-hra1001-118989-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: तहसीलदार पर अभद्रता का आरोप, न्यायालय के बहिष्कार का निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: तहसीलदार पर अभद्रता का आरोप, न्यायालय के बहिष्कार का निर्णय
विज्ञापन
शाहाबाद। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष के साथ तहसीलदार की ओर से अभद्रता किए जाने का आरोप लगाते हुए पदाधिकारियों ने तहसीलदार न्यायालय के बहिष्कार का सर्वसम्मति से निर्णय है। अधिवक्ताओं ने मांग की है कि तहसीलदार के स्थानांतरण तक उनके न्यायालय का बहिष्कार किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को तहसील में संघ की आकस्मिक बैठक हुई। बैठक में तहसीलदार के स्थानांतरण तक उनके न्यायालय के बहिष्कार का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। अध्यक्ष रामजी तिवारी ने बताया कि अविवादित विक्रय पत्र नामांतरण, अंश निर्धारण व खतौनी की त्रुटियों को लेकर जनता को हो रही परेशानियों से तहसीलदार अजय कुमार को अवगत कराया गया। इसके निस्तारण की बात की गई।
इस पर तहसीलदार ने कार्य में हस्तक्षेप की बात कह अभद्र व्यवहार करते हुए चैंबर से बाहर जाने को कहा। इससे साथी अधिवक्ता आक्रोशित हो गए। आकस्मिक बैठक में तहसीलदार के स्थानांतरण तक उनके न्यायालय का बहिष्कार का निर्णय लिया गया है। बैठक में महामंत्री बसंत गुप्ता मानव सहित अन्य वकील मौजूद रहे।