{"_id":"640f684b8c896da50501e796","slug":"teenagers-throat-slit-with-knife-condition-critical-hardoi-news-c-12-1-121070-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: धारदार हथियार से किशोर का गला काटा, गंभीर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: धारदार हथियार से किशोर का गला काटा, गंभीर रेफर
Mon, 13 Mar 2023 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
चाकू से किशोर का गला काटा, हालत गंभीर
- युवक ने किया हमला, परिजनों ने नहीं दी पुलिस को तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलग्राम। थाना क्षेत्र के पैंदापुर गांव में रविवार देर शाम एक किशोर पर गांव के एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। युवक ने उसका गला काट दिया। परिजन उसे गंभीर हालत में सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां से चिकित्सक ने किशोर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
ग्राम पैंदापुर निवासी सुमित (11) पुत्र राजेश रविवार देर शाम गांव के बाहर खेल रहा था। इस दौरान गांव निवासी एक युवक ने उस पर चाकू से हमला कर उसकी गर्दन काट दी। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। घटना की जानकारी पर पर पहुंचे परिजन बेटे को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टर ने किशोर की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक फूल सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
चार लोगों पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर निवासी ओमकार ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि रविवार देर शाम गांव निवासी आशीष, शंकर, बिन्नू, दिनेश ने शराब के नशे में आकर गाली गलौज की। मना करने पर उसे पीटा। पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। (संवाद)