{"_id":"66f6fdacd73d3cc5c80a2a54","slug":"teenager-who-ran-away-from-home-after-getting-angry-due-to-scolding-handed-over-to-family-members-hardoi-news-c-12-1-knp1020-843664-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: डांटने से नाराज होकर घर से भागे किशोर को किया परिजनों के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: डांटने से नाराज होकर घर से भागे किशोर को किया परिजनों के हवाले
विज्ञापन
हरदोई। डांटने से नाराज होकर सियालदह एक्सप्रेस से घर से भागे किशोर को आरपीएफ ने बृहस्पतिवार को हरदोई रेलवे स्टेशन पर उतार लिया।
किशोर से पूछताछ के बाद आरपीएफ ने पिता का मोबाइल नंबर हासिल करे उन्हें सूचना दी। शुक्रवार को बस्ती से हरदोई पहुंचे परिजनों को आरपीएफ ने किशोर को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि किशोर को डांटा गया था, जिससे नाराज होकर घर वह से भाग गया था। सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल डिब्बे में किशोर के अकेले यात्रा करने की सूचना एक महिला यात्री ने दी थी।
आरपीएफ प्रभारी आरबी सिंह ने बताया कि सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रही एक महिला ने जनरल कोच में एक स्कूली बच्चे को ड्रेस और बैग के साथ यात्रा करते देखा तो हेल्पलाइन पर सूचना दी। कंट्रोल रूम से जानकारी मिलते ही हेड कांस्टेबल अमरनाथ व महिला आरक्षी अनीता देवी ने बच्चे को हरदोई स्टेशन पर उतार लिया। पूछताछ में 15 वर्षीय किशोर ने बताया कि वह बस्ती जिले के परसापर थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। बच्चे से पिता का मोबाइल नंबर लेकर परिजनों को सूचित किया गया।
उपनिरीक्षक वेदराम सिंह ने बच्चे को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया, जहां से बच्चे को चाइल्ड लाइन भेजने के निर्देश दिया गया, लेकिन वहां बेहतर व्यवस्था नहीं होने पर आरपीएफ स्टाफ उसे अपने साथ ले गया। सादी वर्दी में कांस्टेबल रूपेंद्र कुमार की निगरानी में किशोर को रखा गया। शुक्रवार को बस्ती से आरपीएफ थाने पहुंचे परिजनों को किशोर को सुपुर्द कर दिया।