फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Teenager raped a six year old girl

Hardoi News: छह साल की बच्ची से किशोर ने किया दुष्कर्म

Wed, 21 Aug 2024 02:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Teenager raped a six year old girl
बेहंदर (हरदोई)। कासिमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोर ने घर में घुसकर छह साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची की मां मौके पर पहुंची तो आरोपी उसे धक्का देकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर किशोर को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसके मकान के पड़ोस में ही जेठ का मकान है। जेठ परिवार के साथ दिल्ली में रहता है। इसलिए घर खाली पड़ा रहता है। सोमवार शाम चार बजे उसकी पुत्री (6) उक्त मकान में खेल रही थी। इसी दौरान गांव का ही किशोर (15) घर में घुस गया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चिल्लाने पर वह मौके पर पहुंच गई, तो आरोपी उसे धक्का देकर भाग गया।
विज्ञापन

रात दस बजे बच्ची को लेकर मां थाने पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र , सीओ संडीला सतेंद्र सिंह, और थानाध्यक्ष रामलखन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोर के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट और दुष्कर्म समेत कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बच्ची का मेडिकल कराया गया है। आरोपी को मंगलवार को अटिया मोड़ के पास से पुलिस ने पकड़ लिया। न्यायालय में पेश कर उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed