{"_id":"65146ccbf6428930ac0fd3ad","slug":"teenager-murdered-with-sharp-weapon-dead-body-found-on-farm-ridge-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-4237-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: धारदार हथियार से किशोर की हत्या, खेत की मेड़ पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: धारदार हथियार से किशोर की हत्या, खेत की मेड़ पर मिला शव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत पारा के मजरा नई बस्ती निवासी किशोर की धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर गन्ने के खेत की मेड़ पर पड़ा मिला। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
नई बस्ती निवासी मुकेश (15) गुरुद्वारा में कक्षा पांच का छात्र था। बहन सीमा के मुताबिक मुकेश मंगलवार को स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकला था। शाम चार बजे तक वापस घर न आने पर परिजनों ने उसे तलाश करना शुरू किया।
देर रात मुकेश का शव गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर गन्ने के खेत की मेड़ पर पड़ा मिला। उसके सिर पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान थे। घटना की जानकारी परिजनों ने पुलि स को दी। मझिला थानाध्यक्ष सुब्रत नारायण तिवारी मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन
ग्रामीणों से भी घटना के बारे में जानकारी ली। बुधवार को एसपी केसी गोस्वामी भी घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद उन्होंने कुछ ग्रामीणों से जानकारी भी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के पिता रामवचन की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या किए जाने का मामला दर्ज किया गया है। मृतक छह भाई बहनों में सबसे छोटा था।
इनसेट
... तो खेत से गन्ना तोड़ने पर हुई किशोर की हत्या
ग्राम पंचायत और परिजनों से जुड़े विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक मुकेश की हत्या खेत से गन्ना तोड़ने के विवाद में हुई है। विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि मुकेश स्कूल से आने के बाद घर गया था। इसके बाद गांव में ही एक स्थान पर भरे पानी में मछली पकड़ने के लिए भी गया था। इसके बाद खेत की ओर जाते समय उसने एक खेत से गन्ना तोड़ लिया था। इस पर खेत मालिक ने मुकेश को टोक दिया। मुकेश ने उसकी बात को अनसुना कर दिया। इसके बाद ताव में आकर खेत मालिक ने मुकेश के सिर पर वार कर दिया और आरोपी भाग निकले। गंभीर चोट आने और लगातार खून बहने से मुकेश की मौत हो गई।