फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Teenager drowns while taking bath in canal

नहर में नहाते समय किशोर डूबा

Fri, 27 May 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Teenager drowns while taking bath in canal
फोटो-25- नदी के किनारे उदास बैठा पिता कमलेशऔर अन्य ग्रामीण - फोटो : HARDOI
माधौगंज। शेखवापुर के पास शुक्रवार की दोपहर नहर मेें नहाते समय बालक डूब गया। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन ग्रामीणों की मदद से किशोर की खोजबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन

माधौगंज थाना क्षेत्र के पुरौली मजरा बढ़नवा निवासी कमलेश कस्बे के मोहल्ला किदवई नगर मेें किराए के मकान मेें परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार की सुबह दोपहर उनका पुत्र सोनू (12) मोहल्ले के बच्चों के साथ शेखवापुर पूर्वी स्थित नहर में नहाने चला गया। नहातेे समय वह डूब गया।
विज्ञापन

साथियों के शोर मचाने पर मौके पर मौजूद ग्रामीण उसे बचाने दौड़े, लेकिन बचा नहीं पाये। बच्चों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलने पर कमलेश परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से नहर में जाल डालकर खोजबीन का प्रयास किया। पानी का बहाव तेज होने के कारण सफलता नहीं मिली। एसओ सुब्रत तिवारी ने बताया कि नहर में कई स्थानों पर जाल डलवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed