{"_id":"65146a199852ea32790dee52","slug":"teenager-commits-suicide-by-hanging-herself-after-remembering-her-brother-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-4265-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: भाई की याद सताने पर किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: भाई की याद सताने पर किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बहेरिया गांव में छात्रा ने रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्रा बीमार थी और नौकरी के लिए आंध्रप्रदेश गए भाई की याद आने से परेशान थी। घटना के समय किशोरी घर में अकेली थी।
बहेरिया निवासी विजय पांडेय खेती करते हैं। उनकी पत्नी का निधन हो चुका है। बड़ी बेटी लखनऊ में रहती है, जबकि बेटा बीस दिन पहले नौकरी के सिलसिले में आंध्रप्रदेश चला गया है। सबसे छोटी बेटी प्रतिज्ञा (15) अतरौली के एक स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा थी। पिछले कुछ दिनों से प्रतिज्ञा बीमार थी। बुधवार को विजय दवा लेने के लिए लखनऊ गया था।
दोपहर में लगभग 12 बजे उसने प्रतिज्ञा को फोन किया। फोन रिसीव न होने पर उसने अपने पड़ोसी गोबरे को फोन किया और घर जाकर प्रतिज्ञा से बात कराने को कहा। इस पर गोबरे जब विजय के घर पहुंचा तो उसे प्रतिज्ञा का शव रस्सी के फंदे पर छत के कुंडे से लटकता मिला।
विज्ञापन
इसकी जानकारी गोबरे ने विजय को दी। विजय का कहना है कि बीमार होने के साथ ही भाई के आंध्र प्रदेश जाने के बाद से प्रतिज्ञा परेशान रहती थी। वह बार बार भाई की याद आने की बात कहती थी। इसी के चलते उसने खुदकुशी कर ली है।