फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Teen dies under suspicious circumstances

Hardoi News: संदिग्ध हालात में किशोर की मौत

Sat, 31 May 2025 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Teen dies under suspicious circumstances
हरदोई। मशीनरी स्टोर पर काम करने वाले डुबारनगला गांव निवासी एक किशोर की शुक्रवार शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिता ने एक किशोरी के साथ पुत्र के प्रेम प्रसंग के चलते किशोरी के परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पचदेवरा थाना क्षेत्र के डुबारनगला गांव निवासी गिरीश कुमार के पुत्र अभय (17) शाहजहांपुर के अल्हागंज में मशीनरी स्टोर में काम करता था। शुक्रवार दोपहर अचानक घर में उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन गंभीर हालत में उसे बरेली के प्राइवेट अस्पताल ले जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर गांव आ गए। पिता ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मृतक के पिता ने बताया कि अभय की जब तबीयत खराब हुई थी तो उसने बताया था कि बीते मंगलवार को वह गांव निवासी एक किशोरी के घर गया था। वहां उसको किशोरी के पिता, उसके भाई-बहन व भाई के एक दोस्त ने मारापीटा था। शर्म की वजह से अभय ने यह बात परिजनों से छुपाई थी, लेकिन शुक्रवार को जब तबीयत बिगड़ी तो उसने पूरी बात बताई। मृतक के पिता ने बताया कि उसकी पीठ पर मारपीट के निशान भी थे। पिता ने आरोप लगाया कि मारपीट से ही उसके पुत्र की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed