{"_id":"68e402093effdfe7ee00bd38","slug":"teen-dies-from-drowning-in-drain-hardoi-news-c-213-1-hra1006-138457-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: किशोर की नाले में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: किशोर की नाले में डूबने से मौत
विज्ञापन
सवायजपुर। कोतवाली क्षेत्र के बर्रा गांव में रविवार दोपहर सेढ़ा नाले में किशोर डूब गया। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वह पानी में मवेशी बाहर निकालने के लिए घुसा था।
कोतवाली क्षेत्र के बर्रा गांव निवासी जयवीर यादव का पुत्र अर्पित उर्फ पम्मू (16) पिता के साथ खेती में हाथ बटाता था। जयवीर के मुताबिक, गांव के पास सेढ़ा नाला है। रविवार की दोपहर अर्पित मवेशी चराने के लिए गया था। वापसी में साढ़े तीन बजे मवेशी लेकर वह घर की ओर आ रहा था। इस दौरान एक मवेशी पानी पीने लिए सेढ़ा नाले में चला गया। उसको निकालने के लिए अर्पित नाले में घुस गया। इस दौरान उसका पैर फिसल गया। जिससे वह गहरे पानी में चला गया। वह डूब गया। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसको तीन घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला, लेकिन जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की मां भारती पुत्र के शव को देखकर बदहवास हो गई। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। मृतक की तीन बहने हैं। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।