{"_id":"643316655110ba17910e7604","slug":"teen-dies-after-getting-stuck-between-tree-and-tractor-hardoi-news-c-12-1-171593-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पेड़ व ट्रैक्टर के बीच में फंसकर किशोर की मौत, चालक वाहन छोड़कर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पेड़ व ट्रैक्टर के बीच में फंसकर किशोर की मौत, चालक वाहन छोड़कर भागा
Mon, 10 Apr 2023 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
हरदोई जिले में टड़ियावां थाना क्षेत्र में बर्रा सरायं गांव के बाहर ट्रैक्टर पीछे करते वक्त नीम के पेड़ के नीचे खड़ा किशोर आ गया। पेड़ और ट्रैक्टर के बीच में दबकर उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।
थाने के बर्रा सरायं निवासी राम कुमार का 13 वर्षीय पुत्र अमरजीत रविवार की दोपहर गांव के बाहर नीम के पेड़ नीचे खड़ा था। वहीं, पड़ोस में पेड़ों का कटान हो रहा था। चालक लापरवाही बरतते हुए तेजी से ट्रैक्टर बैक करने लगा। इसी बीच अमरजीत ट्रैक्टर और नीम के खड़े पेड़ के बीच में दबकर घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी लेकर जा रह थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार्यवाहक एसओ देवेंद्र पटेल ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है। ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।