{"_id":"5db09ad48ebc3e0178343283","slug":"teen-ager-suicide-hardoi-news-knp5216549199","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की डांट से क्षुब्ध किशोर ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की डांट से क्षुब्ध किशोर ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
बघौली। थाना क्षेत्र के ग्राम गोंडाराव में बुधवार को मां की डांट से क्षुब्ध किशोर ने फांसी लगाकर जान दे दी।
थाना क्षेत्र के ग्राम गोंडाराव निवासी रंजीत कश्यप (17) पुत्र विनोद चार भाई बहनों में दूसरे नंबर पर था। वह पिता का खेती में हाथ बंटाता था। परिजनों के मुताबिक वह कुछ दिन से शराब का आदी हो गया था।
बुधवार सुबह मां विनीता ने शराब पीने से मना कर उसे डांट दिया। जिससे नाराज होकर रंजीत घर से निकल गया। दोपहर में ग्रामीणों ने गांव के बाहर स्थित बाग में आम के पेड़ में पैंट के सहारे उसका शव लटकते देखा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ फूलचंद्र सरोज ने बताया कि परिजनों से पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगाी।