फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Team will arrive home, seek TB patient

घर घर पहुंचेंगी टीमें, खोजेंगी टीबी के मरीज

Thu, 08 Feb 2018 11:53 PM IST
hardoi
hardoi Updated Thu, 08 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
Team will arrive home, seek TB patient
जिला चिकित्सालय का क्षय केंद्र - फोटो : अमर उजाला
भारत से टीबी रोग को वर्ष 2025 तक उखाड़ फेंकने के मंसूबों को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार ने भी कमर कस ली है। प्रदेश में चुनिंदा शहरों में टीबी से ग्रसित मरीजों को घरों से बाहर लाने एवं उन्हें इलाज के प्रेरित करने के लिए एक्टिव केस फाइंडिंग यानी एसीएफ अभियान चलाया जाएगा। इसमें कुछ चुनिंदा जिलों में इस जिले को भी शामिल किया गया है। अभियान में टीमें घर घर जाकर टीबी रोगियों को चिह्नित कर उनका इलाज करवाएंगी। मलिन बस्तियों व गरीब झोपड़ पट्टियों में विशेष तौर पर टीमें भेजे जाने का मास्टर प्लान तैयार किया गया है।
विज्ञापन



जिले में टीबी रोगियों की संख्या कुछ कम नहीं है। आंकड़ों के मुताबिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मौजूद 20 टीयू पर ही करीब मौजूदा समय में 4000 टीबी पाजिटिव रोगियों का इलाज चल रहा है। 170 से अधिक मरीज एमडीआर टीबी की भी चपेट में भी हैं। जिले में टीबी रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए केंद्र सरकार से संचालित एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान में इस जिले को भी चयनित किया गया है। इसमें जनसंख्या के आधार पर कई टीमों का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन


एक टीम करीब सदस्यों की संख्या तीन रखी जाएगी। एक दिन में एक टीम को पचास घरों का सर्वे पूरा कर मरीज के सभी प्रपत्र पूर्ण करने होंगे। इनका सुपरविजन वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक करेंगे तो स्वास्थ्य महकमे के उच्चाधिकारी, जिलाधिकारी आदि भी आकस्मिक निरीक्षण करते रहेंगे। इस संबंध में जिला क्षय रोग अधिकारी विजय कुमार व उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह अजवानी ने बताया कि शासन की ओर से एसीएफ प्लान को मांग लिया गया है जिला स्तर से इस प्लान केा तैयार करके भेजा जा रहा है। अनुमोदन के बाद निर्धारित तिथियों पर इस अभियान को जिला स्तर पर व्यापक तौर पर संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान की प्रतिदिन की प्रगति भी शासन की ओर से आन लाइन मांगी गई है।उप जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह अजवानी ने बताया कि  एसीएफ के लिए तिथियों का निर्धारण कर दिया गया  है। जिले में यह अभियान 26 फरवरी से लेकर 10 मार्च तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed